Jabalpur News: 30 हजार पौधे लगाने का था टारगेट, गड्ढे खोदने में लाखों खर्च पर एक भी पौधा नहीं लग सका - News Summed Up

Jabalpur News: 30 हजार पौधे लगाने का था टारगेट, गड्ढे खोदने में लाखों खर्च पर एक भी पौधा नहीं लग सका


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जिले के कुंडम वन खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम ददरगवां में जुलाई माह के दौरान 30 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक एक भी पौधा नहीं लग पाया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के हरित आवरण को बढ़ाना था, परंतु स्थानीय ग्रामीणों के तीव्र विरोध के कारण यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी।पौधारोपण की तैयारी के लिए वन विभाग द्वारा हजारों गड्ढे खोदे गए थे। इन गड्डों को तैयार करने में विभाग के लाखों रुपए व्यय हो चुके हैं, जो अब योजना रुकने से व्यर्थ होते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का विरोध मुख्य रूप से भूमि विवाद या चारागाह की कमी को लेकर बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, वन विभाग की इस गतिविधि से उनके पारंपरिक अधिकारों या आवागमन में बाधा आ रही है। निस्तार की भूमि पर पौधारोपण का विरोध हो रहा है।व्यर्थ हो गए लाखों रुपएजानकारों का कहना है कि करीब 50 लाख रुपए की इस योजना में जमीन की सफाई एवं गड्ढे कराए जाने पर अधिकांश राशि व्यय हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि योजना बनाने वालों ने पहले इन तमाम बातों का ध्यान क्यों नहीं रखा। वहीं ग्रामीणों को भी इस बात को समझना होगा कि 90 हेक्टेयर निस्तार भूमि में से मात्र 30 हेक्टेयर भूमि पर ही पौधारोपण होना है, बाकी 60 हेक्टेयर जमीन अब भी उनके निस्तार के लिए बाकी है। वहीं पर्यावरण की बेहतरी भी जरूरी है।उच्च स्तरीय कमेटी में होगा निर्णयददरगवां में पौधारोपण को लेकर ग्रामीणजनों को समझाइश दी जा रही है। इस मामले में जिला टास्क फोर्स की बैठक में निर्णय होगा। उच्च अधिकारी तय करेंगे कि आगे क्या करना है।महेश कुश्वाह, रेंजर, कुंडम परिक्षेत्र


Source: Dainik Bhaskar February 16, 2026 13:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */