Jagran Dialogues: एक्सपर्ट से जानें: 'वर्क फ्रॉम होम' से होने वाली सेहत संबंधी समस्याएं और उनके समाधान - News Summed Up

Jagran Dialogues: एक्सपर्ट से जानें: 'वर्क फ्रॉम होम' से होने वाली सेहत संबंधी समस्याएं और उनके समाधान


Jagran Dialogues: एक्सपर्ट से जानें: 'वर्क फ्रॉम होम' से होने वाली सेहत संबंधी समस्याएं और उनके समाधानजागरण न्यू मीडिया की चीफ सब एडिटर उर्वशी कपूर ने गुरुग्राम में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के एमडी इंटरनल मेडिसिन डॉ. अनंत पराशर से वर्क फ्रॉम होम के दौरान लोगों में हो रही शारीरिक और मानसिक परेशानियों साथ ही कैसे इससे निपटें इस बारे में बात की।कोरोना महामारी की वजह से एक साल से ज्यादा समय से लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इसकी वजह से बहुत सारे लोग शारीरिक ही नहीं, कई तरह की मानसिक परेशानियों का भी सामना कर रहे हैं। इसी संबंध में हमने एक्सपर्ट से बात की, पेश है बातचीत के कुछ अंश-सवाल- पहले जब लोग ऑफिस जाते थे तो ट्रेवलिंग और दूसरी चीज़ों के माध्यम से अच्छी-खासी फिजिकल एक्टिविटीज़ हो जाती थी जो अब नहीं हो पा रही है। तो ऐसे में घर पर रहते कैसे अपनी सेहत का ख्याल रखा जा सकता हैं? जवाब- वर्क फ्रॉम होम में लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज़ कम हो गई है। लोग बहुत देर तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जैसे- लंबे समय तक कंप्यूटर के सामने न बैठे रहें। हर आधे या 45 मिनट बाद अपनी जगह से उठते रहें, बाहर जाएं सनलाइट लें। बॉडी को हाइड्रेट रखें। हर एक या दो घंटे में 15 मिनट का ब्रेक लें। लोगों से बातें करें। वॉक करें और साथ ही हल्की फुल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइजे़स भी।सवाल- वर्क फ्रॉम होम के चलते लोगों के खाने-पीने के रूटीन पर भी काफी फर्क पड़ा है, तो इसका क्या सॉल्यूशन है? जवाब- जब लोग ऑफिस जाते थे तो एक रूटीन फॉलो करते थे, फिर चाहे वो खाने का हो, सोने का या फिर काम करने का, तो यही रूटीन हमें वर्क फ्रॉम होम में भी फॉलो करना होगा, अगर हेल्दी बने रहना है तो। उठने से लेकर तैयार होने, नाश्ता करने यहां तक कि लंच तक करने का रूटीन सेट करें। इससे आप न सिर्फ मोटापा, बल्कि नींद न आना और डिप्रेशन जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं।आप पूरी बातचीत यहां देख सकते हैंःशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 07, 2021 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */