Jalaun : कोंच में अंबेडकर पार्क निर्माण पर उठे सवाल, मानकों की अनदेखी का आरोप - News Summed Up

Jalaun : कोंच में अंबेडकर पार्क निर्माण पर उठे सवाल, मानकों की अनदेखी का आरोप


Jalaun : कोंच नगर के नया पटेल नगर स्थित आशीर्वाद होटल के पीछे बन रहे अंबेडकर पार्क के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।बुधवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना है कि निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और मसाले में सीमेंट की मात्रा बेहद कम है, जिससे पार्क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार से आपत्ति जताई तो ठेकेदार ने इसे नजरअंदाज कर दिया और काम जारी रखने की बात कही। आरोप है कि शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ और अगले ही दिन फिर से वही कथित मानक विहीन कार्य शुरू कर दिया गया।इस मामले में ठेकेदार अमित वेध ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि निर्माण कार्य पूरी तरह मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उनका दावा है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते झूठी शिकायत कर रहे हैं।हालांकि, स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध दर्ज कराते हुए मीडिया के सामने घटिया निर्माण की बात दोहराई और कोंच पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता को भी स्थिति से अवगत कराया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या विवादित निर्माण कार्य पर रोक लगती है या नहीं।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 16:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */