Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना के जवानों ने किया ढेर - News Summed Up

Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना के जवानों ने किया ढेर


Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना के जवानों ने किया ढेरJammu उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना के जवानों ने मार गिराया है। दरअसल यह आतंकी एलओसी के साथ सटे सैदपोरा इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था। सेना के जवान लगातार आतंकियों को ढेर कर रहे हैं।जम्मू, ऑनलाइन डेस्क। सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा के अंतर्गत एलओसी के साथ सटे सैदपोरा इलाके में सेना के जवानों ने घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ की कोशिश करने वाला आतंकी मुठभेड़ के दौरान मारा गया है।सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा घुसपैठ करने वाले एक समूह को रोकने के तुरंत बाद, बुधवार रात कुपवाड़ा के सैदपोरा अग्रिम क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के एक समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों के हाथ कामयाबी लगी और आतंकी मारा गया।कश्मीर जोन पुलिस ने किया ट्वीटकश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, "पिछली रात के दौरान, कुपवाड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर, सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा फॉरवर्ड एरिया में घुसपैठ करने वाले एक समूह को रोका। संयुक्त टीम ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है । खोज अब भी जारी है, बाकी जानकारी आगे मिलेगी।"कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने कुपवाड़ा पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अब भी जारी है और आतंकवादियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आंतरिक इलाकों में आतंकवादी विरोधी अभियान में काफी तेजी ला दी है जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है।यह भी पढ़ें: Udhampur News: दिन भर गिरते रहे पत्थर, रात में खुला जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, दिनभर जाम की स्थिति रहीJammu News: पूर्व DGP व जम्मू-कश्मीर के पहले IPS एमएम खजूरिया का निधन, 92 वर्ष में ली अंतिम सांस


Source: Dainik Jagran February 16, 2023 16:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */