जमुई जिले के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप तेज रफ्तार और बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी। बाइक और स्कूटी को टक्कर मारने के बाद वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल भिजवाया।मृतक युवक की पहचान रंजन तिवारी के रूप में हुई है, जो चकाई थाना क्षेत्र के खास चकाई निवासी थे। वे पेशे से फाइनेंसर थे और हादसे के समय माधोपुर से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। उनकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।हादसे में स्कार्पियों सवरा 4 लोग घायल हो गएहादसे में स्कूटी सवार दिलीप राम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं स्कॉर्पियो में सवार तबस्सुम ताहिरा, जहांगीर अंसारी और मो. फुरकान अंसारी भी घायल हुए हैं। मो. फुरकान ने बताया कि वे सभी माधोपुर स्थित महावीर वाटिका से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो, बाइक और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। वहीं स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।हादसे के बाद मोके पर से सामने आई तस्वीरें नीचे देखें :
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 19:44 UTC