Jaunpur : जिले की पुलिस ने रविवार तड़के दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सरायख्वाजा, बक्शा, तेजी बाजार और बदलापुर थानों की संयुक्त कार्रवाई में तीन बदमाशों गुडलक तिवारी, शशांक सिंह और राहुल यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि विपिन पाल को घायल अवस्था में पकड़ा गया।पुलिस ने इनके पास से 2.55 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल, दो तमंचे और दो बाइक बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी अतुल सिंह फरार होने में सफल रहा।घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 12:27 UTC