जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने नौवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 9वीं कक्षा में इस बार कुल 97.8 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। नौवीं के रिजल्ट में इस बार लड़कों ने बाजी मारी है। इस बार कुल 97.90 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है, जबकि लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 97.77 प्रतिशत रहा। जैक अध्यक्ष ने परिणाम जारी करते हुए कहा की सभी जिलों का परिणाम बेहतर रहा। सभी 24 जिलों का परिणाम 90 प्रतिशत से ऊपर रहा है।यहां क्लिक कर जान सकते हैं अपना रिजल्टअपना रिजल्ट चेक करने के लिए जैक बोर्ड की https://www.jacresults.com/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस लिंक को क्लिक कर आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको नौवीं का रिजल्ट ओपेन करने के लिए एक लिंक मिलेगी। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक नई विंडो ओपेन हो जाएगी, जहां आपको अपनी डीटेल लॉग इंटर करनी होगी। डीटेल इंटर करने के बाद आपका नौंवी का रिजल्ट स्क्रीन पर ओपेन हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।बेहतर रिजल्ट कोडरमा और हजारीबाग का रहानौंवी की परीक्षा में सबसे बेहतर रिजल्ट कोडरमा और हजारीबाग जिले का रहा है। कोडरमा का पासिंग पर्सेंटेज 99.45 और हजारीबाग का 99.06 प्रतिशत रहा है। वहीं सबसे निचले पायदान में पश्चिमी सिंहभूम जिला रहा है, यहां का पासिंग पर्सेंटेज 94.42 प्रतिशत रहा है। दूसरी ओर देवघर, लोहरदगा और लातेहार का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा।राजधानी रांची रहा 8वें स्थान परराज्य की राजधानी रांची इस बार नौंवी के रिजल्ट में आठवें पायदान पर रहा। यहां का रिजल्ट 98.43 प्रतिशत रहा। यहां लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। लड़कियों का रिजल्ट 98.64 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 98.18 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। गिरिडीह, चतरा और कोडरमा में लड़के अच्छे अंक से आगे रहे हैं।मिलेगा एक और मौकाबता दें कि फेल हुए स्टूडेंट्स को बोर्ड की ओर से एक मौका और दिया जायेगा। बोर्ड की ओर से ऐसे सभी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इससे पहले मैट्रिक और इंटर के अंक से असंतुष्ट छात्रों से पुन मूल्यांकन के लिए आवेदन लिया जा रहा है।आठवीं में 94.94 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैंइससे पहले जैक ने झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें इस साल 5,43,164 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें से 5,15,688 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष 8वीं का पास पर्सेंटेज 94.94 फीसदी दर्ज किया गया है। 26,298 स्टूडेंट्स 8वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं।
Source: Dainik Jagran June 07, 2023 00:07 UTC