सूर्य-चंद्रमा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से बन सकती है नए कामों की योजनादैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 08:08 PM IST19 अप्रैल रविवार यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से ब्रह्म नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से चर नाम का एक और शुभ योग भी रहेगा। इनके प्रभाव से नए और महत्वपूर्ण कामों की योजना बन सकती है। बड़े और खास लोगों से बातचीत होगी। कामकाज को लेकर नए आइडिया आपके दिमाग में आ सकते हैं। किसी से चल रही अनबन खत्म हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज 12 में से 7 राशियों को सितारों का साथ मिल सकता है। वहीं अन्य 5 राशियों को दिनभर संभलकर रहना होगा।एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के अनुसार आज आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा दिनमेष - पॉजिटिव - आप अच्छे से जानते हैं कि आपको जीवन में क्या करना है। पैसे और खर्च आपके लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। यह समय हैं उन चीज़ों का पुनर्मूल्यांकन करने का जिन्होंने आपको बनाया है। अपने मैत्रीपूर्ण और अच्छे गुणों और अपनी पेशेवर जीवन शैली में टीमवर्क की क्षमता को बनाए रखें।नेगेटिव - जल्दबाज़ी में लिए निर्णय का परिणाम खतरनाक हो सकता है। अपनी संपत्ति, किराया, निवेश,नकदी, लेनदेन और अपनी सभी संपत्तियों का मूल्यांकन करें। इन पहलुओं पर आपको ध्यान देना चाहिए। याद रखें, अहंकार आपको लंबे समय तक परेशान करेगा।लव - आप अपने निजी मुद्दों से बहुत व्यस्त हैं इसलिए थोड़ी देर के लिए अपने प्यार संबंधों को नजरअंदाज कर देंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा जैसे अपने प्रियजन से मिलने के लिए जिन्हे आपकी ज़रूरत है।व्यवसाय - जीवन में शांति या बेहतर संभावनाओं के लिए अभी आप भगवान का सहारा लेंगे। इस शुभ दिन जुए या सट्टेबाज़ी से दूर रहें। नई योजनाएं शुरू करने के लिए नए लोगों का समर्थन भी आपके लिए फायदेमंद है।स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर आपको कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये।भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9वृष - पॉजिटिव - किसी खास कार्यसूची में आपकी रूचि है और दूसरों के साथ सम्पर्क को बनाने की इच्छा भी अभी उच्च है। यह समय अपने सपनों और आदर्शों का पालन करने और अच्छे भविष्य की नींव रखने का उचित समय है। अपने सपनों का पालन करें, भविष्य में आपको ख़ुशी होगी कि आपने ऐसा किया।नेगेटिव - अगर आप दुनिया को अपने बिज़नेस और इंडस्ट्री के बारे में बताना चाहते हैं तो सोशल मीडिया का सहारा लें। जल्दी अमीर होने या पैसे बनाने की योजनाओं से बचे। अपने फैसलों को वापस न लें और सावधानी से आगे बढ़ें।लव - अपनी यौन इच्छाओं में आप कामुक और संसारिक हैं। आपकी कामेच्छा मजबूत, लेकिन नियंत्रित है। आप संबंधों और अपने जीवन के अन्य पहलुओं में सकारात्मक आकर्षण महसूस करेंगे।व्यवसाय - कोई यात्रा अभी जटिल हो सकती है। इस स्थिति को अच्छा बनाएं। अगर धन का कोई नया स्त्रोत मिला है तो इसका सही से प्रयोग करें।स्वास्थ्य - आपके स्वास्थ्य जीवन की बात की जाये तो आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा।भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3मिथुन - पॉजिटिव - अपने परिवार और सहकर्मियों के साथ दोस्ती और सहयोग की भावना बढ़ाएंगे। पिछले महीने शुरू होने वाले सभी रुझान अब गति और दिशा प्राप्त करेंगे। यह समय प्रसन्न, सुखी और अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देने का है।नेगेटिव - आप अच्छे से जानते हैं कि आपके लिए क्या अच्छा है और यह समय अपने ज्ञान को एक्शन में परिवर्तित करने का है। समझदारी से आगे बढ़ें और हो सके तो लोगों की सलाह ले लें। अब आपका फोकस अपने लोगों और रिश्तों की तरफ होगा।लव - जो भी आपको दिल से सही लगता है, उसे करें। प्रतिबद्ध रिश्ते आपको अधिक स्थिरता प्रदान करेंगे। आप में से कुछ व्यवसाय में भागीदारी के साथ साथ रोमांटिक सांझेदारी के लिए भी काम करेंगे।व्यवसाय - कोई पारिवारिक सदस्य किसी हानि या नुकसान का सामना कर रहा हैं। उनको सुनने और सलाह व आराम देने के लिए उनके साथ रहें। समान सोच वाले लोगों से हाथ मिलाने का वक्त आ गया है।स्वास्थ्य - भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाएं और शराब, सिगरेट जैसी चीजों से बचकर रहें।भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2कर्क - पॉजिटिव - आपके कामों, कर्मों, पुरस्कार, प्रतिष्ठा और शक्ति के लिए आपको पहचान मिलेगी। आपकी दृष्टि अभी व्यावहारिक है; आप जानते हैं कि किस प्रकार के परिणाम वास्तविक हैं और आप अपने प्रयासों से अच्छे परिणाम पाने की उम्मीद करते हैं।नेगेटिव - आपको अभी अहसास होगा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने कौशल को विकसित करने की ज़रूरत है। अपने कल्याण/ प्रगति के लिए संभावित खतरों की पहचान करने के लिए आपको तेज और सतर्क होने की आवश्यकता होगी।लव - आपका ध्यान रोमांस, दोस्ती पर अधिक होगा। प्रेमी के साथ सामाजिक "गेम" का आनंद लें, यह आपके लिए काफी मोहक हो सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें लेकिन ध्यान रखें कि किसी को ठेस न पहुंचे।व्यवसाय - समान विचारधारा वाले लोगों के साथ विचारों का आदान प्रदान आपको लाभ पहुंचाएगा। यह दुनिया संभावनाओं से भरी हुई है, उनका पूरा फायदा उठायें।स्वास्थ्य - योग-ध्यान करना और शारीरिक काम करने से आपके स्वास्थ्य में जादूई परिवर्तन आ सकते हैं।भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6सिंह - पॉजिटिव - आप चाहे या नहीं किन्तु अभी आपको बहुत पहचान मिलने वाली है किंतु इसके साथ जिम्मेदारी भी आएगी। जो आपको ठीक लगे वो करें और इस बात को ध्यान में रहें कि इस महीने आप सबसे अधिक चर्चा में रहेंगे। अपने जीवन में चीज़ों को विकसित करने और बेहतर बनाने के लिए तैयार रहें।नेगेटिव - आपमें केयरिंग और शेयरिंग, प्रियजनों के साथ घनिष्ठ संबंध और एकता और संतुष्टि की भी भावना आएगी। "मुझे" के बजाय "हम" पर जोर दें। उन लोगों के लिए यह समय व्यस्त हो सकता है जो ग्राहकों के साथ परामर्श या काम करते हैं।लव - पारिवारिक, दोस्ती और रोमांटिक रिश्ते विकसित होंगे। आप अभी अपनी यौन ज़रूरतों को अनदेखा कर रहे हैं किन्तु अपने पार्टनर पर ध्यान केंद्रित करे
Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 13:41 UTC