KGF Chapter 2: 6 महीने बाद फिर शुरू हुई संजय दत्त की फिल्म 'केजीएफ 2' की शूटिंगनई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संकट की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग अधर में लटकी हुई थी। अब जहां नई फिल्मों पर काम शुरू हो गया, वहीं अधूरी पड़ी फिल्मों की शूटिंग भी फिर शुरू हो गई है। इस कड़ी में फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 2’ की शूटिंग भी बेंगलुरु में अभिनेता यश और प्रकाश राज ने शुरू कर दी है। प्रकाश राज ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर सेट की एक तस्वीर शेयर करके दी।अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कैमरा शुरू, एक्शन। काम पर वापसी’। ‘केजीएफ 2’ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 1’ की सीक्वल होगी। प्रकाश राज इस फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा नहीं थे। लॉकडाउन की वजह से छह महीने बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो पाई है। इस फिल्म में मुख्य विलेन अधीरा का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय का फिल्म में केवल तीन दिनों का ही काम बचा हुआ है। हालांकि हाल ही में संजय दत्त को कैंसर होने के बारे में खबर आई है ऐसे में फिलहाल उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले रखा है। सूत्रों के मुताबिक संजय इस फिल्म की शूटिंग इलाज के बाद शुरू करेंगे। फिल्म में रवीना टंडन भी हैं।पहले यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी की वजह से इसकी शूटिंग ही पूरी नहीं हो पाई थी। अब फिल्म को 23 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म कन्नड़ में बनी है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब की जाएगी, जैसे पहले पार्ट को किया गया था।Start Camera..Action... BACK TO WORK.. pic.twitter.com/LzFFhJrsjG — Prakash Raj (@prakashraaj) August 26, 2020Posted By: Nazneen Ahmedडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 27, 2020 09:22 UTC