त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Cancer Yearly Horoscope 2026 Hindi- Kark Varshik Rashifal 2026: कर्क राशि : Cancer Horoscope January 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों पर खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक उलझन एवं मानसिक तनाव के कारण जातक दबाव महशूस कर सकता है। अनावश्यक प्रकार की चुनौतियों से बचें। किसी की बातों में आकर बिना सोचे-समझे कोई बड़ा कदम उठाने से बचें, नही तो बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में थोड़ी कठिनाइयों के साथ आगे बढ़ने का योग बन सकता है।Cancer Horoscope February 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थितियाँ मजबूत होने का कारण हर तरफ से पैसे का आगमन हो सकता है। न्यायालय आदि का कार्य जो रूका हुआ था, उसमें सफलता मिल सकती है। इस माह जातक यदि सूझ-बूझ के साथ कार्य योजना तैयार करेगा तो उसे ऊँचाई पर पहुँचाने में सफल हो सकता है। चल-अचल सम्पत्ति का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।Cancer Horoscope March 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्थान परिवर्तन का भी योग बन सकता है। माह के प्रारम्भ में थोड़ी चुनौतियाँ रहेगीं लेकिन बाद में स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं जिससे जातक के कई बड़े महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। इस माह जातक यदि दूर दृष्टि से कार्य करेगा तो कई महत्वपूर्ण अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह लगभग अनुकूल है।Cancer Horoscope April 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बनाये रखनी चाहिए नही तो कोई मिथ्या या गलत आरोप जातक पर लग सकता है जिससे जातक परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य आदि से सम्बंधित परेशानियाँ कम होगीं या किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति होने का अवसर भी जातक को मिल सकता है। घर-परिवार की चुनौतियाँ बढ़ेगी, लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।Cancer Horoscope May 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के घर कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता है। कई रुके या अधूरे कार्य पूर्ण होने का भी योग बन सकता है। इस माह जातक थोड़ा मानसिक शान्ति महशूस कर सकता है। कई महत्वपूर्ण कार्यों के बनने से जातक उत्साहित हो सकता है। कार्य व्यापार की दृष्टि से भी माह उत्तम है। पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थितियाँ भी बन सकती हैं। चन्द्रमा मंत्र एवं भगवान शिव जी की आराधना से स्थितियाँ अधिक उत्तम हो सकती हैं।Cancer Horoscope June 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। प्रेम सम्बंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। नौकरी आदि की दिशा में भी प्रगति हो सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से भी माह अनुकूल है। पूंजी निवेश करने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती हैं। इस माह ईष्ट मित्रों का भी सहयोग बना रहेगा जिससे जातक के प्रगति में और अधिक अनुकूलता बन सकती है।Cancer Horoscope July 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से कई महत्वपूर्ण कार्यों का विस्तार करने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी प्रगतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। लेखन आदि के क्षेत्र में भी प्रगति हो सकती है। जातक अपने ज्ञान से लोगों के प्रभावित कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है। पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर-परिवार में भी आपसी ताल-मेल बढ़ेगा।Cancer Horoscope August 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अनुकूल रहेगा। जातक स्वस्थ्य होने से उत्साहित महशूस करेगा। जातक के जीवनसाथी के भी स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है जिससे जातक को राहत मिल सकती है। इस माह जातक की लोकप्रियता में भी वृद्धि हो सकती है। सामाजिक कार्यो में भी जातक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकता है। वैज्ञानिकों के लिए भी यह माह अनुकूल रहेगा। कोई नयी खोज करने से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। पूंजी निवेश का अनुकूल समय है।Cancer Horoscope September 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के घर-परिवार की दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल बनी रहेगीं। आपसी सहयोग मिलने से जातक अपने कार्यों का विस्तार करने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह अनुकूल नही है। थोड़ा खाने-पीने में सावधानी बनाये रखें नही तो पेट आदि से सम्बंधित परेशानी का योग बन सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ी सक्रिय रहेगें। सावधानी बनाये रखें।Cancer Horoscope October 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों की संतानों की उन्नति हो सकती है। जातक की सन्तानें पढ़ाई-लिखाई या अन्य कार्यों में अपनी स्थिति मजबूत बनाने में सफल हो सकती हैं। मान-सम्मान की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। चल-अचल सम्पत्ति की भी वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। भगवान शिव जी की आराधना करने से स्थितियाँ और अधिक अनुकूल हो सकती हैं।Cancer Horoscope November 2026 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जातक खूब परिश्रम कर सकता है। इस माह चल-अचल सम्पत्ति की वृद्धि हो सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए समय अनुकूल है। किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर या प्रमोशन
Source: Dainik Jagran December 26, 2025 14:42 UTC