हमें फाइनल नतीजों का इंतजार है और हम आगे के चुनाव अच्छे करने की कोशिश करेंगे." कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं." कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा, "सबसे पुरानी पार्टी जीत गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार गए." जयराम ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा था, जबकि बीजेपी ने ध्रुवीकरण को चुना. वे कहते हैं, ''आप देख सकते हैं कि बजरंग बली किसके साथ खड़े हैं.
Source: Dainik Bhaskar May 13, 2023 13:13 UTC