{"_id":"64ab068dfed73f869f082556","slug":"ssb-guerrillas-took-out-jan-jagran-rath-yatra-in-yamkeshwar-kotdwar-news-c-5-1-drn1030-196417-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एसएसबी गुरिल्लाओं ने यमकेश्वर में निकाली जन जागरण रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}एसएसबी गुरिल्लाओं ने नौकरी, पेंशन व अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर यमकेश्वर में जन-जागरण रथ यात्रा निकाली। उन्होंने कांडी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।यमकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जन जागरण रथ यात्रा शुरू की और कांडी तक नारेबाजी के साथ यात्रा निकाली। कांडी में आयोजित बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी ने कहा कि नौकरी पेंशन की मांग के अलावा हमारे कई गुरिल्ला साथी सत्यापन न हो पाने से परेशान हैं। केंद्र सरकार ने एसएसबी गुरिल्लाओं का समायोजन का प्रस्ताव मांगकर और 2015 में भौतिक सत्यापन कर उन्हें नौकरी और पेंशन देने का आश्वासन दिया था। सरकार ने लोनिवि में भी नियुक्ति का शासनादेश जारी किया था लेकिन आज तक गुरिल्लाओं के पक्ष में कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए एकजुट होकर आरपार की लड़ाई का आह्वान किया। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष बृजमोहन, सुखबीर सिंह रमेशचंद्र, दीपक ग्वाड़ी, गोविंद सिंह, सुनीता देवी, देवेश्वरी, माया देवी, रघुनंदन सिंह, मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में गुरिल्ले उपस्थित रहे।
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 19:17 UTC