LIC AE AAO: कितनी मिलती है सैलरी, कैसी होती है परीक्षा - News Summed Up

LIC AE AAO: कितनी मिलती है सैलरी, कैसी होती है परीक्षा


LIC AE AAO salary detail, exam pattern: जीवन बीमा निगम (LIC) में हर साल अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां की जाती हैं। इन भर्ती प्रक्रियाओं में लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। हाल में भी एलआईसी ने असिस्टेंट इंजीनियर्स (AE), असिस्टेंट आर्किटेक्ट (AA), असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) के पदों पर आवेदन मांगे गए थे।4 अप्रैल 2020 को एसआईसी एई, एए, एएओ की प्रारंभिक परीक्षा भी होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया। यानी अभ्यर्थियों को इसकी तैयारी के लिए और समय मिल गया है।यहां हम आपको बता रहे हैं कि एलआईसी में एई, एए व एएओ के पदों पर कितनी सैलरी मिलती है? क्या सुविधाएं मिलती हैं? इन पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है? किन विषयों से कितने सवाल पूछे जाते हैं? सभी सवालों के जवाब आगे दिए जा रहे हैं।परीक्षा पैटर्न LIC AE, AA, AAO भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता है। प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड पर ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर आधारित होती है। मल्टीपल च्वाइस सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा एक घंटे की होती है। हालांकि 30 अंकों का इंग्लिश का पेपर क्वालिफाइंग होता है। यानी इसमें सिर्फ पास होना जरूरी है। इसके अंक मुख्य परीक्षा में चयन के लिए नहीं जोड़े जाते। यानी अन्य दो विषयों के 70 अंकों में मिलने वाले अंकों के आधार पर ही मेरिट तैयार होती है। आगे बता रहे हैं कि किन तीन विषयों की परीक्षा होती है और उसमें किस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कितना क्वालिफाइंग मार्क्स होता है।रीजनिंग एबिलिटी इस विषय में पूछे जाने वाले कुल सवालों की संख्या - 35इस विषय के लिए अधिकतम अंक - 35इस विषय की परीक्षा की भाषा - हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सवाल होते हैंइस विषय की परीक्षा की अवधि - 20 मिनटरीजनिंग एबिलिटी में एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स - 16रीजनिंग एबिलिटी में अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स - 18क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड इस विषय में पूछे जाने वाले कुल सवालों की संख्या - 35इस विषय के लिए अधिकतम अंक - 35इस विषय की परीक्षा की भाषा - हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सवाल होते हैंइस विषय की परीक्षा की अवधि - 20 मिनटक्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स - 9क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स - 10इंग्लिश लैंग्वेज इस विषय में पूछे जाने वाले कुल सवालों की संख्या - 30इस विषय के लिए अधिकतम अंक - 30इस विषय की परीक्षा की भाषा - सिर्फ अंग्रेजीइस विषय की परीक्षा की अवधि - 20 मिनटइंग्लिश में एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स - 9इंग्लिश में अन्य वर्गों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स - 10कैसे होती है शॉर्टलिस्टिंग एलआईसी एई, एए व एएओ भर्ती में प्रारंभिक में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। मुख्य परीक्षा के लिए कितने उम्मीदवार सेलेक्ट किए जाएंगे इसका पैमाना निर्धारित है। उसी अनुसार कट-ऑफ निकाली जाती है। नियमानुसार, जितने पदों के लिए भर्ती की जानी है, उससे 20 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। जैसे अगर 100 पदों पर भर्ती होनी है, तो प्रारंभिक परीक्षा देने वाले टॉप 2000 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आरक्षण के अनुसार छूट रहेगी।


Source: Navbharat Times April 17, 2020 11:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */