15 Sept 2023 9:49:00 AMसाहरघाट थाना क्षेत्र के बाड़ा टोल गांव में बीती रात तीन घरों में भीषण चोरी, लाखों के आभूषण व नगद लेकर अज्ञात चोर हुआ फरार, बीती रात करीब दो बजे अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाड़ा टोल निवासी ब्रह्मदेव पंजियार, दिनेश महतो एवं हरी महतो के घर को बनाया निशाना, साहरघाट थाना क्षेत्र में महज दो दिनों में दूसरी भीषण चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। Bihar Breaking News Live Update
Source: Dainik Jagran September 15, 2023 14:54 UTC