सरकार ने बजट में समग्र और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सबका खयाल रखा है। इससे किसानों, गरीबों, युवाओं सबको लाभ मिलेगा।- केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्रीरोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं और समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट में कोई विशेष नया कर नहीं लगाया गया है।- सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्रीप्रदेश सरकार का बजट बिलकुल खोखला है। पूरा मामला खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाला है। बजट में कोई दिशा है न सोच।- लालजी वर्मा, विधायक बसपायह बजट गांव, गरीब और किसान विरोधी और प्रदेश की बहुसंख्य आबादी के प्रतिकूल है। इसमें सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी है।अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधायकविकास और रोजगार के नाम पे मोदी-योगी सरकार ने देश प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगने और गुमराह करने का काम किया है।- सुनील सिंह साजन, सपा विधायकपिछले दो बजटों की तरह यह बजट भी झूठ व जुमलों की चाशनी में डुबोया गया है। यह केंद्र सरकार के चुनावी बजट की फोटो कॉपी है।- दीपक सिंह, कांग्रेस विधायकसालभर जन कल्याण के कार्यों से विमुख और अपराध नियंत्रण में विफल रही योगी सरकार लुभावने वादे पढ़कर बजट को सफल बता रही है।राज बब्बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षनौजवानों को रोजगार और किसान की खेती में लगने वाली लागत को कम करने का कोई सार्थक प्रयास बजट में नहीं किया गया है।- प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
Source: Navbharat Times February 08, 2019 00:56 UTC