MP वैक्सीनेशन में देश में फिर अव्वल: मध्य प्रदेश में गुरुवार को 10 लाख से अधिक जनता ने लगवाई वैक्सीन - News Summed Up

MP वैक्सीनेशन में देश में फिर अव्वल: मध्य प्रदेश में गुरुवार को 10 लाख से अधिक जनता ने लगवाई वैक्सीन


Hindi NewsLocalMpBhopalMore Than 10 Lakh People Got The Vaccine Administered In Madhya Pradesh On ThursdayMP वैक्सीनेशन में देश में फिर अव्वल: मध्य प्रदेश में गुरुवार को 10 लाख से अधिक जनता ने लगवाई वैक्सीनभोपाल 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकएमपी मे 10 लाख से अधिक लोगों ने लगाई वैक्सीनमध्य प्रदेश में एक दिन में वैक्सीनेशन महाअभियान में गुरुवार को फिर देश में सबसे आगे रहा। गुरुवार को 10 लाख 81 हजार 128 लोगों ने वैक्सीन लगाकर मध्य प्रदेश देश में अव्वल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूरे देश में 52 लाख 62 हजार 766 लोगों को वैक्सीनेशन हुआ है। इसमे सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन मध्यप्रदेश में हुआ है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में 7 लाख 9 हजार 332, तीसरे नंबर पर गुजरात में 4 लाख 99 हजार 520 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 67 लाख 68 हजार 516 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इसमें पहला डोज 2 करोड़ 24 लाख 11 हजार 718 लोगों ने लगवाई। वहीं, दूसरा डोज 43 लाख 56 हजार 758 लोगों ने लगवाया है।प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्यादा इंदौर में 73 हजार 367 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा भोपाल 29 हजार 519, जबलपुर 34 हजार 505, उज्जैन 43 हजार 635, ग्वालियर 32 हजार 93, सागर 33 हजार 173, रीवा 28 हजार 138, धार 32 हजार 391, सतना 28 हजार 248, छिदंवाड़ा 29 हजार 865, सीहोर 22 हजार 438, देवास 39 हजार 606, बालाघाट 26 हजार 10, राजगढ़ 34 हजार 270, मुरैना 25 हजार 267, बैतूल 31 हजार 301, खरगौन 26 हजार 889, शहडोल 12 हजार 592 समेत अन्य शहरों में वैकसीन लगाई गई।


Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 17:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */