MS Dhoni Retirement: शेयर हो रहे धोनी को कॉपी कर रहे सुशांत के वीडियो-फोटो, आप भी देखें... - News Summed Up

MS Dhoni Retirement: शेयर हो रहे धोनी को कॉपी कर रहे सुशांत के वीडियो-फोटो, आप भी देखें...


MS Dhoni Retirement: शेयर हो रहे धोनी को कॉपी कर रहे सुशांत के वीडियो-फोटो, आप भी देखें...नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं, लोग धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की भी काफी चर्चा हो रही है। धोनी की पुरानी तस्वीरों और वीडियो के बीच सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। फैंस सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के सीन धोनी के वीडियो के साथ जोड़कर शेयर कर रहे हैं।वहीं, लोगों का कहना है कि पहले सुशांत सिंह राजपूत छोड़कर चले गए और अब धोनी ने भी क्रिकेट छोड़ दिया है। ऐसे में फैंस काफी दुखी हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की बायोपिक फिल्म में क्रिकेटर को अच्छे से कॉपी किया था, जिसके बाद अब धोनी के साथ सुशांत के वीडियो जोड़कर दिखाए जा रहे हैं। इन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इन वीडियो के माध्यम से लोग लगातार धोनी की पारी और सुशांत दोनों को याद कर रहे हैं।ट्विटर पर ऐसे पोस्ट की भरमार है, जिसमें लोग धोनी और सुशांत के कोलाज बना रहे हैं। साथ ही कोलाज वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि सुशांत अच्छे से धोनी को कॉपी कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि धोनी के संन्यास पर लोग सुशांत सिंह को किस तरह से याद कर रहे हैं...Big Fan of #Dhoni but after watching #MSDhoni fan of "SUSHANT SINGH RAJPUT" His hardwork, enthusiasm and extraordinary personality is result of this film success. You will always be remembered DHONI(SSR)💞#GlobalPrayersForSSR pic.twitter.com/jjr9K55FXh — Asmita ||Justice for SSR💕|| (@asmita2324) August 15, 2020First reel MS Dhoni, Sushant Singh Rajput left this world & now real MS Dhoni said goodbye to Indian Cricket 💔#MSDhoni #SushantSingRajput #ThankYouMSDhoni pic.twitter.com/dcGSP4635V — @AJAYGILL (@Ajayhappygill2) August 15, 2020What a sad situation today. @msdhoni took retirement today from international cricket and the actor (Sushant Singh) who played the role of #Dhoni in MS Dhoni film has already retired from his life. #DhoniRetires pic.twitter.com/OHRawkzOhc — N.S.Slathia 🇮🇳 (@Nirdoshss) August 15, 2020Then, Reel MS Dhoni (Sushant Singh Rajput) Said Goodbye To The World & Now Real MS Dhoni Said Goodbye To International Cricket💔#SushantSinghRajput #MSDhoni7 pic.twitter.com/O832abXp8g — Manav Raj🥀💕 (@MnvRaj555) August 15, 2020बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 39 साल के एम एस धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जो मीफाइनल मुकाबला था। अब माही ने अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धौनी ने अपने रिटायरमेंट की खबर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 16, 2020 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */