Maharajganj : सोनौली बॉर्डर पर जाम के झाम से सैलानियों के हालात हुए खराब - News Summed Up

Maharajganj : सोनौली बॉर्डर पर जाम के झाम से सैलानियों के हालात हुए खराब


4 किमी लंबा जाम, ‘कटिंग’ के खेल से बढ़े हादसेSonauli, Maharajganj : सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों की कतार से आए दिन कई किलोमीटर तक जाम लग जाती हैं। इस मुख्य मार्ग पर लगें जाम व्यापारी के लिए नहीं बल्कि बल्कि सैलानियों के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। बाहर से आए सैलानी कहते हैं कि हमारी यात्रा सकुशल संपन्न हो पाएगी कि नहीं भगवान ही मालिक है। उल्लेखनीय है कि ट्रकों की लंबी कतार से हालात और बद से बत्तर तब हो जाती है जब नौतनवा रेलवे स्टेशन पर नेपाल भेजे जाने के लिए आए सामानों को लेकर जब मालवाहक ट्रके नेपाल को निकलती है, उक्त ट्रक ड्राइवर को भी जाम की समस्याओं से जूझना पड़ता है।सूत्रों की माने तो सोनौली बॉर्डर पर माल वाहक ट्रकों को जाम से निकलने के लिए स्थानीय पुलिस के मिली भगत से एक नेटवर्क काम करता है, जो सीमा पर जाम के पीछे ‘कटिंग’ का खेल खेलती है।इस खेल में दलालों का नेटवर्क स्थानीय पुलिस के मिलीभगत से कुछ मालवाहकों को सर्विस लेन से आगे बढ़ाकर दूसरे लेन से सीमा पार कराये जाने की प्राथमिकता दी जा रही है। जबकि पहले से लाइन में खड़े वाहन कई दिनों तक फंसे रहते हैं। दलालों के माध्यम से बाहर से आए मालवा ट्रकों को अपने लेन से निकलकर दूसरे लेंन से बॉर्डर पार कराया जाने की लंबी-लंबी कतारे आए दिन देखी जा सकती है जिसके कारण बाहर से आए टूरिस्ट की गाड़ियां भी जाम में फंस जाती है ।अगर कोई टूरिस्ट स्थानी पुलिस या उन लोगों से सवाल जवाब करती है तो या तो उनकी इज्जत जाती है या घंटों लाइन में खड़ा कर दी जाती है। सोनौली सीमा के उस पार नेपाल प्रशासन भी उक्त समस्या को भारतीय दूतावास को अवगत कराने की बात कर रही है।ट्रेवल्स का काम करने वाले लोगों का कहना है कि अब नए कप्तान से बहुत सारी उम्मीदें हैं की की इस जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी ।—नौतनवा में रैक आने पर और बिगड़ते हालातचालकों हरजीत सिंह, राम प्यारे, अफजल और हरी प्रसाद के अनुसार, जब नौतनवा रेलवे स्टेशन पर रैक का माल आता है, तब समस्या और गंभीर हो जाती है।रोजाना 70-80 ट्रकों को सर्विस लेन से आगे निकाल दिया जाता है।जबकि इससे पहले से खड़े वाहनों को कई दिन इंतजार करना पड़ता है।—-अब तीन दिन रात 12 बजे तक खुलेगी सीमा।नेपाल के बेलहिया कस्टम चीफ हरिहर पौडेल के अनुसार, रोजाना 300 से अधिक मालवाहकों की एंट्री नेपाल में हो रही है। जाम को देखते हुए तीन दिनों तक सीमा रात 12 बजे तक खुली रहेगी, ताकि दबाव कम किया जा सके।–कार्रवाई की तैयारी, उठी सख्ती की मांगराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी रुपन्देही-3 के सभापति मधु आर्याल ने कहा कि भारत-नेपाल व्यापार बेहद अहम है और इसे बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।‘कटिंग’ के खेल की जानकारी भारतीय दूतावास तक पहुंचा दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 16:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */