Mirzapur Senior Advocate Murder Video: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्भाव नगर गांव का है. राजीव सिंह को देखकर एक बदमाश बाइक से उतरकर आता है और गोली मार देता है. पकड़ने आए युवकों को दिखाया कट्टाजब बदमाश बाइक सवार थे तो पास के दो युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कट्टे का डर दिखाकर भगा दिया. इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की पहचान में जुटी है.
Source: NDTV April 11, 2026 11:49 UTC