Moms Scolding Leads to Tragic End 2026 - News Summed Up

Moms Scolding Leads to Tragic End 2026


Hindi NewsLocalUttar pradeshKanpurKanpur Youth Suicide | Moms Scolding Leads To Tragic End 2026कानपुर में मां ने डांटा तो बेटे ने सुसाइड किया: शराब पीकर घर आया था, सुबह भाई जगाने गया तो फंदे पर लटका मिलानूरुल अली | कानपुर 2 घंटे पहलेकॉपी लिंककानपुर के बर्रा वर्ल्ड बैंक कॉलोनी में मां की डांट से नाराज होकर 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने रविवार रात दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बर्रा वर्ल्ड बैंक कॉलोनी निवासी विजय नारायण के बड़े बेटे आशीष शुक्ला (25) ने यह कदम उठाया। आशीष के छोटे भाई वेद शुक्ला ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे आशीष एक शादी से घर लौटा था और नशे में था। इस पर मां पिंकी शुक्ला ने उसे शराब छोड़ने के लिए डांटा।मां की डांट से नाराज होकर आशीष पहली मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। रात में मां ने उसे कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्हें लगा कि आशीष सो गया है। सोमवार सुबह जब मां ने नाश्ते के लिए आवाज लगाई और फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने छोटे बेटे वेद को आशीष को जगाने भेजा।वेद ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो आशीष दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। वेद ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर बर्रा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।मृतक के मामा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष ने वर्ष 2023 में बीए की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उसने प्राइवेट नौकरी शुरू कर दी थी और साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहा था।.


Source: Dainik Bhaskar February 09, 2026 10:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */