पुलिस हर एंगल से जांच में जुटीMoradabad : थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित काठ रोड पर बनी नौ वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है घटना ने न केवल पीएसी परिसर बल्कि पूरे जिले में सनसनी फैला दी है जवान की मौत की खबर मिलते ही साथी कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और माहौल गमगीन हो गया मृतक की पहचान विकास गौतम (34 वर्ष) के रूप में हुई है जो मूल रूप से मेरठ जनपद के थाना किठौर क्षेत्र के ग्राम बटीपुरा का निवासी बताया जा रहा है।मिली जानकारी में मौजूदा सिपाई ने बताया कि यह वह वर्ष 2019 से मुरादाबाद स्थित नौ वीं वाहिनी पीएसी में तैनात था और महिला आरक्षित वर्ग को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी निभा रहा था अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण वह साथियों के बीच एक शांत और अनुशासित जवान के रूप में जाना जाता था घटना उस समय सामने आई जब पीएसी परिसर में मौजूद अन्य जवानों को विकास गौतम की संदिग्ध हालात में मौत की जानकारी मिली सूचना मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों व स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा हो सकता है हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में हो सकता है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मृतक के मोबाइल फोन व अन्य व्यक्तिगत सामान की भी जांच की जा रही है जिससे घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें वहीं इस मामले में अब तक किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं पीएसी परिसर में तैनात जवानों के बीच इस घटना को लेकर गहरा सदमा और चिंता का माहौल है परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मुरादाबाद घटना स्थल पर पहुंचे फिलहाल पुलिस और पीएसी के अधिकारी इस संवेदनशील मामले की तह तक जाने के लिए जुटे हुए हैं जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी यह घटना एक बार फिर सुरक्षा बलों के भीतर तनाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों की ओर इशारा करती है जिस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।
Source: Dainik Bhaskar April 06, 2026 22:44 UTC