Nagpur News: महाशिवरात्रि पर मंदिर में सुबह से लगा तांता, महाप्रसाद का सैकड़ों ने लिया लाभ - News Summed Up

Nagpur News: महाशिवरात्रि पर मंदिर में सुबह से लगा तांता, महाप्रसाद का सैकड़ों ने लिया लाभ


Nagpur News सावरबांधे ले आउट स्थित प्लाट नं. 142 में स्थित शिवमंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह 7.30 बजे पं. विकास तिवारी ने विकास गादलवार और सौम्या गादलवार के हाथों मंत्रोच्चार के साथ अखंड अभिषेक करवाया।इस अवसर पर सामूहिक अभिषेक भी हुआ जिसमें परिसर के दंपतियों ने भोले बाबा का दुग्धाभिषेक किया। पश्चात हवन -पूजन और आरती की गई। दोपहर में फलाहार और दूध का प्रसाद बांटा गया। 3 बजे शारदा महिला भजन मंडल द्वारा प्रस्तुत महादेव के भजनों व नागद्वार की आरती से भक्तिपूर्ण माहौल बन गया। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती की गई। दूसरे दिन सुबह मंगल स्नान पश्चात बाबा का अद्भुत श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में विशाल आदियोगी महादेव की प्रतिमा इस मौके पर आकर्षण का केन्द्र रही।दो दिनों तक आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद अजय बोढारे, भगवान मेंढे, राजू नागुलवार, राजेश पेद्दुलवार, राजू फाले, विजु फाले, राम गुप्ता, संजय बडवाइक, किरण भोयर प्रमुखता से उपस्थित थे। अनिल पेद्दुलवार, सुनील पेद्दुलवार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सफलतार्थ किशन पेद्दुलवार, शुभम पेद्दुलवार, शुभम फाले, शुभम कांबडे, मयूर ,सात्विक सहित कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 15:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */