Hindi NewsNationalPM Modi LIVE | Narendra Modi Assam IAF Air Show Photos Update Moran ELF Emergency Landing BJPLIVE मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे: ऐसा करने वाले पहले PM, बोले- देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती हैगुवाहाटी 2 मिनट पहलेकॉपी लिंकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर हैं। इस दौरान PM मोदी गुवाहाटी में जनसभा कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा- कांग्रेस ने देश को खतरे में डालकर रखा था। कांग्रेस ने जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे, उसका मतलब हजारों करोड़ का घोटाला था। उन्होंने कहा-आज की कांग्रेस ऐसे लोगों और विचारों का साथ दे रही है जो देश के खिलाफ सोचते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं या ऐसे नारे लगाते हैं, वे कांग्रेस के लिए सम्मानित बन गए हैं।पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे थे। इसके बाद वे वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ पहुंचे। प्लेन ने यहां मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर लैंडिंग की। मोदी ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।मोरन बाइपास चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूरपीएम मोदी का प्लेन आज सुबह करीब 10 बजे मोरन बाइपास पर बनी ELF पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य रणनीति के लिए अहम है। यह इलाका चाइना बॉर्डर से लगभग 300km दूर ही है। मोरन हाईवे पर पीएम की मौजूदगी में राफेल, सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमान एरियल शो किया। इस दौरान विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ करके दिखाया। डेमो 30 मिनट तक चला।पीएम ने इसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु और IIM गुवाहाटी के टेंपरेरी कैंपस का उद्घाटन किया। पीएम मोदी का यह पिछले तीन महीने में तीसरा असम दौरा है। असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है। राज्य में 2016 से लगातार दो बार NDA की सरकार बनी है। इससे पहले 2001–2016 तक कांग्रेस की सरकार थी।पीएम मोदी की लैंडिंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…पीएम पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे, जहां से C-130 में बैठकर मोरन पहुंचे।मोरन एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किमी लंबे हिस्से पर ELF बनाई गई है।पीएम ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।असम में बनी पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटीमोरन एयरस्ट्रिप NH-127 के 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बनाई गई है। यह भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) है, जो सेना और सिविल विमानों दोनों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।ELF का मतलब है कि युद्ध और इमरजेंसी जैसे हालात में हवाई जहाजों को हाईवे पर ही उतारा जाए और यहीं से उड़ान भरने की व्यवस्था हो। इससे सड़क का दोहरा फायदा होता है। रोजमर्रा के ट्रैफिक के साथ-साथ सैन्य जरूरतों के लिए।डुअल-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर के कॉन्सेप्ट पर तैयार ELF 40 टन तक के फाइटर एयरक्राफ्ट और 74 टन तक के मैक्सिमम टेक-ऑफ वेट वाले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को हैंडल करने में सक्षम है।पीएम मोदी के असम दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…. लाइव अपडेट्स 4 मिनट पहलेकॉपी लिंक 'भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए' प्रधानमंत्री ने कहा- 2014 में मुझे देश की सेवा का अवसर मिला। उसके 2 साल बाद आप सभी ने यहां डबल इंजन सरकार बनाई। यहां भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए। कांग्रेस की 70 साल की सत्ता में 3 पुल बने हमने 10 साल में 5 पुल बनाए। कांग्रेस ने असम को समस्या दी हमने समाधान दिए। प्रधानमंत्री ने कहा- इस ब्रिज का नाम प्राचीन कामरूप के सम्राट कुमार भास्कर बर्मन के नाम पर रखा गया है। ये ब्रिज बताता है कि तेज विकास करती है और विरासत को आगे बढ़ाती है। इसके बनने से गुवाहटी देश का नया ग्रोथ सेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। 6 मिनट पहलेकॉपी लिंक PM बोले- कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर देश का बंटवारा करना चाहती है प्रधानमंत्री ने कहा- आज की कांग्रेस ऐसे लोगों और विचारों का साथ दे रही है जो देश के खिलाफ सोचते हैं। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं या ऐसे नारे लगाते हैं, वे कांग्रेस के लिए सम्मानित बन गए हैं। PM ने कहा, आजादी के समय मुस्लिम लीग ने देश का बंटवारा कराया। आज की कांग्रेस मुस्लिम लीग बनकर देश का बंटवारा करना चाहती है। यहां के नौजवानों को कांग्रेस का कुशासन याद नहीं होगा, कांग्रेस की सरकार चाहे असम की हो या दिल्ली की उन्होंने असम को अपने हाल पर छोड़ दिया था। PM मोदी ने कहा- असम के विकास में असम के लोगों का जीवन आसान बनाने में ब्रह्मपुत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी के बाद से 2014 तक, उनके तो प्रधानमंत्री यहां से चुनकर आए थे, इतने सालों में उन्होंने सिर्फ 3 पुल बनवाए थे। क्या ऐसी स्थिति में असम का तेज विकास संभव नहीं था? 16 मिनट पहलेकॉपी लिंक प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस कभी देश की रक्षा नहीं कर सकती PM मोदी ने कहा- आज देश को सिर्फ एक और इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी नहीं मिली है। आज भारत सुरक्षा के लिए नए रूप से तैयार हो रहा है। सीमा को मजबूत कर रहा है। साथ दुश्मनों को उनके देश में घुसकर जवाब देता है। आज पुलवामा हमले की बरसी है इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, उसे पूरी दुनिया ने देखा। PM ने कहा- कुछ लोग आज भी कांप रहे हैं, आपने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की शक्ति देखी। क्या कांग्रेस में कभी देशहित के लिए इतनी हिम्मत से फैसले लेने की ताकत नहीं थी, वो सिर्फ बयान दे सकते थे। वे सवाल करते है मां भारती क्या होती है। जो मां भारती का अपमान करती हो वो कांग्रेस कभी देश की रक्षा नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने देश को खतरे में डालकर रखा था। कांग्रेस ने जब भी सेना के लिए हथियार खरीदे, उसका मतलब हजारों करोड़ का घोटाला था। देश अपनी सेनाओं को मजबूत कर रहा है।भारत सीमाओं पर शानदार हाईवे टनल ब्रिज सब बना रहा है देश की सुरक्षा बढ़ा रहा है, इसलिए कांग्रेस बौखलाई हुई है। उन्हें लगता है मोदी सब कैसे कर लेता है। 23 मिनट पहलेकॉपी लिंक PM बोले- बूथ कार्यकर्ताओं की
Source: Dainik Bhaskar February 13, 2026 23:34 UTC