Naxal Attack in Jharkhand: रांची के तमाड़ में IED ब्‍लास्‍ट, कोबरा के 2 जवान जख्‍मी Jharkhand Election 2019 - News Summed Up

Naxal Attack in Jharkhand: रांची के तमाड़ में IED ब्‍लास्‍ट, कोबरा के 2 जवान जख्‍मी Jharkhand Election 2019


Naxal Attack in Jharkhand: रांची के तमाड़ में IED ब्‍लास्‍ट, कोबरा के 2 जवान जख्‍मी Jharkhand Election 2019रांची, जेएनएन। Naxal Attack in Jharkhand राजधानी रांची के तमाड़ में रविवार को आइइडी ब्‍लास्‍ट ( IED Blast in Ranchi) में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह घायल हो गए। इन्‍हें इलाज के रांची के म‍ेडिका अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों का नाम प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी है। घायल जवानों का हाल जानने एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है।चुनाव के दूसरे दिन आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायलविधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को रांची पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान करा तो लिया, लेकिन सुरक्षा से लौटने के दौरान पुलिसकर्मी नक्सलियों के निशाने से नहीं बच सके। रविवार की सुबह साढ़े सात बजे विधानसभा चुनाव की सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के जवान तमाड़ के पेयाकूली जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट के शिकार हो गए। जहां नक्सलियों ने पहले से ही आईईडी बिछा रखा था। वहां कोबरा बटालियन के जवानों के कदम पड़ते ही जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया।इस विस्फोट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों में एक प्रणय दास दूसरा जिग्नेश चौधरी है। दोनों के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी है। एक जवान के सिर में भी बारूद के छींटे पड़े हैं। फिलहाल दोनों का मेडिका आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर मेडिका अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मेडिकल अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी जमे हैं। अधिकारियों का आना जाना लगा है।घटना के बाद चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन, अब तक नहीं मिले एक भी नक्सलीविधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोबरा बटालियन सहित तमाड़ थाने की पुलिस पार्टी के साथ जंगली इलाकों में गश्त कर रही थी। गश्ती से लौटने के दौरान सुबह साढ़े सात बजे नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक के शिकार हो गए। तमाड़ के पेयाकूली के जंगली इलाके के लिए 203 बटालियन के अलावा जिला पुलिस, जगुआर और तमाड़ थाने की पुलिस के साथ टीम बनी थी। इधर, घटना के बाद पुलिस ने पेयाकूली पहाड़ी और जंगली इलाके में पुलिस ने सर्च अभियान चलाना शुरु कर दिया है। हालांकि अब तक एक भी नक्सली नहीं मिले हैं ना कोई बरामदगी ही हुई है। पेयाकूली जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा बुंडू एसडीपीओ सहित कई अधिकारी मौके पर जमे हुए हैं।बताया गया कि चुनाव में मतदान के बाद वापस लौट रहे सुरक्षा बल और मतदान कर्मियों को निशाना बनाने के लिए कई जगह लैंड माइंस बिछाए गए हैं। सुरक्षा बल इसकी पूरी जांच-परखकर ही आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच तमाड़ के जंगली इलाके में आइइडी ब्‍लास्‍ट हो गया, जिसमें दो जवान बुरी तरह घायल हो गए। इससे पहले भी शनिवार शाम को नक्‍सलियों ने खूंटी के अड़की और गोईलकेरा में सुरक्षा बलों और मतदानकर्मियों पर गोलीबारी की थी। बाद में नक्‍सली जंगल की ओर भाग गए। बहरहाल झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) के दूसरे चरण में 20 सीटों पर वोटिंग के बाद नक्‍सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश तेज कर दी है।खुफिया रिपोर्ट के बाद सड़कों पर लैंडमाइंस की जांचविधानसभा चुनाव के बाद नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों की वापसी शुरू हो गई है। इस बीच कई ईवीएम शनिवार शाम को जमा नहीं किए जा सके। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा बल और पुलिस रविवार सुबह से रास्तों की जांच में जुटी है। बारूद सूंघने वाले कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। आशंका है कि बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने सड़क पर लैंड माइंस बिछा रखा है। पूरी तरह, जांच पड़ताल के बाद आश्वस्त होने पर मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों को आगे बढ़ने की कड़ी हिदायत दी गई है। संभव है कि रविवार दोपहर तक मतदान कर्मी अपने ईवीएम के साथ सुरक्षित मुख्‍यालय लौट जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों को पैदल चलने को कहा गया है।गोईलकेरा के कुईड़ा में लैंड माइंस बरामदपश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा के कुईड़ा में शुक्रवार की रात हुई फायरिंग के बाद शनिवार को पुलिस ने डेढ़ किलो का लैंड माइंस बरामद किया है। उसके साथ तार भी बरामद किए गए। दरअसल शुक्रवार को जिस पहाड़ी से फायङ्क्षरग हुई थी। शनिवार को पुलिस व सीआरपीएफ ने उसी पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान लैंड माइंस तथा तार बरामद किए गए। लैंड माइंस को डिस्पोजल कर दिया गया।यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...Posted By: Alok Shahiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran December 08, 2019 05:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */