Oil Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल रेट में भारी इजाफा, 458 रुपये का पेट्रोल और 520 रुपये का एक लीटर डीजल - News Summed Up

Oil Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल रेट में भारी इजाफा, 458 रुपये का पेट्रोल और 520 रुपये का एक लीटर डीजल


पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने गुरुवार, 2 अप्रैल को घोषणा की कि पेट्रोल की कीमत 137.24 रुपए बढ़ाकर 458.4 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत 184.49 बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर की जा रही है. इतना ही नहीं पाकिस्तान सरकार ने केरोसीन की कीमतें भी 34.08 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 457.80 रुपये प्रति लीटर कर दीं. इससे पहले, पीएम ने कहा था कि उन्होंने डीजल की कीमत में 177 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 76 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को खारिज कर दिया है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि 13 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उन्होंने पहले भी इसी तरह की सिफारिश को खारिज कर दिया था. युद्ध शुरू होने के बाद, पाकिस्तान सरकार ने शुरुआत में 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.


Source: NDTV April 03, 2026 04:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */