PF सब्सक्राबर्स दूसरी बार ले सकते हैं कोविड एडवांस, जानें पीएफ का पैसा निकालने का तरीका - News Summed Up

PF सब्सक्राबर्स दूसरी बार ले सकते हैं कोविड एडवांस, जानें पीएफ का पैसा निकालने का तरीका


कितने लोग निकाल चुके हैं पैसा सरकार का कहना है कि कोविड-19 एडवांस से महामारी के दौरान ईपीएफ के सदस्यों को काफी मदद मिली है। खासकर जिन सदस्यों का मासिक वेतन 15,000 रुपये से कम है। अब तक 76.31 लाख कर्मचारियों ने कोविड-19 नॉन-रिफंडेबल एडवांस लिया है। इन कर्मचारियों ने एडवांस के तौर पर 18,698.15 करोड़ रुपये की राशि की निकासी की है। ईपीएफओ ने सदस्यों को क्लेम का निपटारा तेज करने के लिए खास कदम उठाए हैं, जिससे आवेदन के 3 दिन में पैसा सब्सक्राइबर के खाते में पहुंचाया जा सके।कितना निकाल सकते हैं पैसा कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन होने और लोगों को कैश की किल्लत से जूझते हुए देखने के बाद मोदी सरकार ने ईपीएफ अकाउंट होल्डर्स को एक खास सुविधा दी थी। इस सुविधा के तहत लोग अपने पीएफ खाते से एक तय रकम निकाल सकते हैं, ताकि अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। EPF खाते से निकाली जाने वाली राशि अंशधारक के तीन महीने के मूल वेतन और महंगाई भत्ते के योग या उसके खाते में जमा हुई कुल राशि के तीन चौथाई (75 फीसदी) में से जो भी कम हो, उससे अधिक नहीं हो सकती है।कौन उठा सकता है फायदा ईपीएफओ के 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स इसका फायदा उठा सकते हैं। ईपीएफ योजना के दायरे में आने वाले कारखानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी इस राशि को निकालने के लिए पात्र हैं। इसके लिए ईपीएफ योजना, 1952 के पैरा 68 एल के उप-पैरा (3) को जोड़ा गया है। संशोधित कर्मचारी भविष्य निधि कोष (संशोधन) योजना, 2020 पिछले साल 28 मार्च से अमल में आई थी।कैसे निकालें पैसा इसके लिए सबसे पहले इस लिंक (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) के जरिए अपने यूएएन (UAN) खाते में जाएं और वहां ऑनलाइन सेवाओं पर जाकर क्लेम फॉर्म पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपके खाते के आखिरी चार अंक मांगे जाएंगे। सारी जानकारी भरकर आगे बढ़ें और पीएफ एडवांस फॉर्म 31 पर क्लिक करें। इसके बाद आपको चेक या पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। अगले स्टेप में आपको आधार नंबर के जरिए एक ओटीपी मिलेगा, जिसे डालने के बाद आपको कुछ दिनों में पैसे मिल जाएंगे।


Source: Navbharat Times May 31, 2021 14:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */