Panna News: दो दिवसीय शिविर में वरिष्ठजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण - News Summed Up

Panna News: दो दिवसीय शिविर में वरिष्ठजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण


Panna News: आयुष विभाग द्वारा गहरा एनएमडीसी स्थित वृद्ध आश्रम में वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो दिवसीय शिविर लगाया गया। इस अवसर पर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम भी हुआ। डॉ. दुर्गा त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम के बारे में संक्षिप्त उद्बोधन दिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी द्वारा शिविर के उद्देश्य और रूपरेखा के संबंध में अवगत कराया गया। इस क्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज तिवारी ने आयुर्वेद के सिद्धांत एवं वात, पित्त व कफ दोष के विषय में और मनोरोग चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने मानसिक रोग से बचाव के लिए सेवा व देखभाल के तरीके व उपाय संबंधी जानकारी दी। पेंशनर संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल थापक द्वारा शिविर की प्रशंसा कर आगामी दिवसों में भी कैम्प आयोजन का अनुरोध किया गया।गत गुरूवार को शिविर का शुभारंभ वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हुआ, जबकि समापन दिवस पर शुक्रवार को शिविर प्रभारी डॉ.


Source: Dainik Bhaskar February 15, 2026 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */