Panna News: महिलाओं ने की गणगौर की पूजा, पति की लंबी उम्र सुख, समृद्धि और अखण्ड सौभाग्य की कामना की - News Summed Up

Panna News: महिलाओं ने की गणगौर की पूजा, पति की लंबी उम्र सुख, समृद्धि और अखण्ड सौभाग्य की कामना की


Panna News: जिले में गणगौर पर्व पारंपरिक हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया और रीति-रिवाज के साथ गणगौर की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही महिलाओं ने गणगौर की पूजा के लिए उत्साह देखने को मिला पूजा अर्चना में लगने वाली प्रसाद सामग्री मीठे पुआ पूड़ी, मीठे व नमकीन सुरा आदि पकवान तैयार किए गए साथ ही साथ खोवा की मिठाई की व्यवस्था की गई। शिव मंदिरो व मोहल्लों में महिलाए पारंपरिक भेष-भूषा में माता गणगौर की पूजा के लिए इकट्ठा हुई। श्रृंगार सामग्री के साथ पलाश के फूलों के साथ गुलाल भी पूजा के लिए रखा गया। पूजा के दौरान विवाहित महिलाओं ने विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना की। इस दौरान गणगौर की पूजा और अखण्ड सौभाग्य के महत्व को बताते हुए गणगौर कथा भी सुनाई गई। उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र, सुख समृद्धि और अखण्ड सौभाग्य की कामना की गई इस दौरान पारंपरिक गणगौर गीतो की धुने भी गूूंज रही।


Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 10:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */