Police Investigate Suicide After Killing - News Summed Up

Police Investigate Suicide After Killing


महिला को चाकू से 13 बार गोदा…आरोपी ट्रेन से कटा:आरोपी प्रीतम कुशवाहा ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया।भोपाल में एक महिला की चाकू मार हत्या कर दी गई। आरोपी ने 13 बार वार किए। इनमें 9 सीने, 3 पेट और एक गर्दन पर लगा। इसके बाद आरोपी ने भी ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। महिला आरोपी पर पिछले 6 महीने से घर छोड़ने का दबाव बना रही थी, इसी के चलते उसने वारदात को. घटना गौतम नगर थाना इलाके में सोमवार शाम 5 बजे की है। परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला का गुरु भाई था। वह अपने 3 बच्चों की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। पिछले साल ही जेल से छूटा था। तब से वह यही आकर रहा था।पति और बेटा नहीं थे तब पहुंचा घर45 वर्षीय महिला दुर्गा कुशवाहा पति डालचंद कुशवाहा पूर्वी निशातपुरा की रहने वाली थी। प्रीतम कुशवाहा नाम के व्यक्ति को वह गुरु भाई मानती थी। महिला का पति ड्राइवर है। इन दिनों घर पर नहीं है। पति और उसके बेटे की गैर मौजूदगी में आरोपी सोमवार शाम उसके घर पहुंचा था। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल गौतम नगर थाना टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर मौके पर मौजूद है।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।जेल से छूटा तो गांववालों ने रहने नहीं दियामृतक महिला के दामाद महेश कुशवाहा ने बताया कि प्रीतम कुशवाहा सागर जिले में स्थित तेंदूखेड़ा गांव का रहने वाला था। उसने अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। पिछले साल जेल से छूटने के बाद गांव गया तो ग्रामीणों ने उसे रहने नहीं दिया। तब वह भोपाल आ गया। मेरी सास दुर्गा उसी के गांव की थी, वह उसे गुरु भाई मानती थी।सफाई के बहाने से बुलाकर ले गया था महिला की बहू ने पुलिस को बताया है कि हम प्रीतम को घर खाली करने की चेतावनी दे चुके थे। इसी बात को लेकर मेरी सास और उसके बीच कई बार विवाद होते थे। वह यहां से जाना नहीं चाहता था।इसी के चलते सोमवार शाम को वह सास यहां आया था। हमारा पड़ोस में ही मकान बन रहा है। वह सास को सफाई के बहाने से वहां ले गया। वहां उसने मकान के एक कमरे में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।कई बार सुसाइड करने की दी धमकीमहिला की हत्या करने वाला आरोपी भोपाल में रहकर सब्जी का ठेला लगाता था। वह कई बार महिला को किराए के रूप में छोटी-मोटी रकम देता था। आरोपी महिला के परिवार के साथ ही खाना खाता था। अक्सर विवाद होने पर वह उनके घर में खाना खाना छोड़ देता था और आत्महत्या करने की धमकी देता था। वह महिला का घर खाली करने के लिए तैयार नहीं था।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 06:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */