जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक स्वयंभू जिला कमांडर मारा गया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले के चकोरा इलाके में सेना और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. मारे गए आतंकवादी की पहचान एक स्थानीय निवासी इरफान अहमद शेख के रूप में की गई है.' प्रवक्ता ने बताया कि शेख एलईटी से संबद्ध था और पुलवामा में संगठन के जिला कमांडर के रूप में जाना जाता था. जम्मू कश्मीर: पुलवामा में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर(इनपुट: भाषा)
Source: NDTV February 06, 2019 14:26 UTC