Pune City News: कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, नौ गंभीर घायल - News Summed Up

Pune City News: कल्याण-अहिल्यानगर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, नौ गंभीर घायल


भास्कर न्यूज, पुणे। कल्याण-अहिल्यानगर महामार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 11 बजे आणे गांव के पास हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन नांदूर पठार से तरबूज भरकर मुंबई की ओर जा रहा था। उसी दौरान आणे गांव के समीप आलेफाटा की दिशा से आ रही बोलेरो और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए आलेफाटा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।दुर्घटना के कारण पिकअप में लदे तरबूज सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। कई वाहन तरबूजों के ऊपर से गुजरते देखे गए।घायलों की पहचान सचिन सकारू पठारे, सुभाष पोपट दुधावडे, किरण नारायण खंडागले, सुनील भिकाजी केदार, अशोक दिलीप मढे, संपत गंगाराम पठारे, सुनील काले, दत्तू डोके और नामदेव मढे के रूप में हुई है।वहीं, तुकाराम पोपट मढे (55 वर्ष, निवासी अकलापुर) की इलाज के दौरान मौत हो गई।


Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */