Pune City News: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के महत्वपूर्ण पदों पर नाम घोषित - News Summed Up

Pune City News: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के महत्वपूर्ण पदों पर नाम घोषित


भास्कर न्यूज, पिंपरी चिंचवड़। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के आगामी कार्यकाल के लिए महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों को लेकर नामों की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिताराम काटे ने दी।घोषणा के अनुसार, महानगरपालिका के महापौर पद के लिए रवी बाबासाहब लांडगे को चुना गया है, जबकि उपमहापौर पद के लिए विजय उर्फ शीतल गोरख शिंदे का नाम निश्चित किया गया है।प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी पिंपरी-चिंचवड़ शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।इस संबंध में प्रतिलिपि प्रदेश सरचिटणीस राजेश पांडे, विधायक महेश लांडगे, विधायक शंकर जगताप, विधायक उमाताई खापरे तथा विधायक अमित गोरखे को भेजी गई है।


Source: Dainik Bhaskar February 02, 2026 10:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */