भास्कर न्यूज, पुणे। बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए मध्य रेलवे ने पुणे और दानापुर के बीच एक दैनिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन मार्च माह के दौरान कुल 44 फेरे लगाएगी, जिसमें दोनों दिशाओं में 22–22 सेवाएं शामिल होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 01449 पुणे–दानापुर स्पेशल पुणे से प्रतिदिन दोपहर 15:30 बजे 10 मार्च से 31 मार्च तक रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01450 दानापुर–पुणे स्पेशल 12 मार्च से 2 अप्रैल तक दानापुर से प्रतिदिन सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18:15 बजे पुणे पहुंचेगी।यह विशेष ट्रेन मार्ग में दौंड कॉर्ड केबिन,अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, कोपरगांव, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एक एसी टू-टियर, पांच एसी थ्री-टियर, छह स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकेंड क्लास और दो लगेज-कम-गार्ड ब्रेक वैन कोच लगाए जाएंगे।इस विशेष ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और आयआरसीटीसी रेल कनेक्ट वेबसाइट के माध्यम से शुरू हो गई है। अनारक्षित कोचों के टिकटयूटीएस ऑन मोबाइल ऐप से बुक किए जा सकते हैं। यात्री ट्रेन की समय-सारिणी की जानकारी एनटीईएस ऐप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
Source: Dainik Bhaskar March 11, 2026 15:31 UTC