Pune City News: फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र से रिक्शा परमिट लेने की कोशिश, एक गिरफ्तार - News Summed Up

Pune City News: फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र से रिक्शा परमिट लेने की कोशिश, एक गिरफ्तार


भास्कर न्यूज, पुणे। लोणी कालभोर क्षेत्र में ई-सेवा केंद्र के माध्यम से फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र बनाकर रिक्शा परमिट हासिल करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन हरिभाऊ मगर (34, निवासी घोरपडे वस्ती, लोणी कालभोर) के रूप में हुई है। वहीं मैनुद्दीन हुसैन सैयद (निवासी कदमवाक वस्ती, लोणी कालभोर) के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में सहायक निरीक्षक रामदास मेमाणे ने शिकायत दी है।पुलिस के अनुसार, मैनुद्दीन सैयद ने रिक्शा परमिट के लिए आवश्यक पुलिस चरित्र सत्यापन प्रमाणपत्र प्राप्त करने हेतु पुणे पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। वैध निवास प्रमाण प्रस्तुत नहीं करने के कारण उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया था।आरोप है कि आवेदन खारिज होने के बाद सैयद ने घोरपडे वस्ती स्थित ‘समृद्धि एंटरप्राइजेज’ ई-सेवा केंद्र के संचालक सचिन मगर से संपर्क किया। मगर ने कथित रूप से पैसों के बदले फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर दिया। बाद में सैयद ने यह दस्तावेज पुणे शहर यातायात शाखा की खिड़की क्रमांक छह पर जमा किया, जहां जांच के दौरान प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 20:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */