Pune City News: बेमौसम बारिश से पुणे में बिजली आपूर्ति बाधित, कई क्षेत्रों में घंटों अंधेरा - News Summed Up

Pune City News: बेमौसम बारिश से पुणे में बिजली आपूर्ति बाधित, कई क्षेत्रों में घंटों अंधेरा


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे शहर और आसपास के क्षेत्रों में आई तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। अचानक मौसम बदलने से कई अतिउच्चदाब और उच्चदाब बिजली लाइनों में ट्रिपिंग हुई, जिसके चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में घंटों तक बिजली गुल रही।महावितरण के अधिकारियों के अनुसार, करीब एक घंटे तक हुई भारी बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव के कारण फीडर बॉक्स बंद हो गए, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से भी कई जगह तकनीकी खराबियां उत्पन्न हुईं।प्रमुख प्रभावित क्षेत्रकोथरुड के कुंदनगरी फीडर पर आकाशीय बिजली गिरने से उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है, लेकिन दो ट्रांसफॉर्मर अभी भी बंद हैं।शिवाजीनगर क्षेत्र में विश्वविद्यालय, खड़की, बावधन, बाणेर और शिवाजी हाउसिंग सोसायटी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विश्वविद्यालय लाइन को पुनः चालू कर दिया गया है।पिंपरी-भोसरी में रावेत 22 केवी लाइन बंद होने से 58 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं, जहां वैकल्पिक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।पर्वती क्षेत्र में पुराने उपकेंद्र के पास पेड़ गिरने से फीडर बाधित हुआ, वहीं कुछ फीडर बॉक्स में पानी भरने से भी आपूर्ति ठप हो गई।बंडगार्डन के वडाचीवाड़ी इलाके में बिजली लाइन पर पेड़ की शाखाएं गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे बाद में वैकल्पिक मार्ग से चालू किया गया।रास्ता पेठ क्षेत्र में कोंढवा और येवलेवाड़ी को आपूर्ति देने वाली उच्चदाब लाइन प्रभावित होने से इन इलाकों में भी बिजली गुल रही।महावितरण ने बताया कि कर्मचारियों की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और कई क्षेत्रों में आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 13:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */