Pune City News: मकोका में फरार आरोपी ने की आत्महत्या - News Summed Up

Pune City News: मकोका में फरार आरोपी ने की आत्महत्या


भास्कर न्यूज, पुणे। मकोका केस में फरार आरोपी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हड़पसर-सैयदनगर इलाके के टीपू पठान गैंग पर पुणे पुलिस ने मकोका तहत कार्रवाई की थी। सादिक हुसैन कपूर (56) मकोका का आरोपी था और मकोका लगाने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आत्महत्या से पहले उसने लंबा सुसाइड नोट लिखा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में 38 लोगों के नाम हैं, पर पुलिस ने अब तक चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व नगरसेवक फारुख यासीन इनामदार, उसका बेटा अफान फारुख इनामदार, जहूर मोहम्मद सैयद और तनवीर इब्राहिम मणियार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कपूर के बेटे साजिद कपूर (27) ने लश्कर पुलिस थाने में शिकायत की है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीशकुमार दिघावकर के अनुसार सादिक कपूर का लश्कर की ईस्ट स्ट्रीट स्थित कुमार पैलेस सोसाइटी में ऑफिस था। वह जमीन व्यवहार का व्यवसाय करता था। शनिवार शाम को उसने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही लश्कर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ससून अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को कपूर की लिखी हुई 30 से 35 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। बेटे साजिद ने शिकायत में बताया कि सुसाइड नोट में उसके पिता ने लिखा है कि पूर्व नगरसेवक फारुक इनामदार ने उनसे 50 लाख रुपए की मांग की थी। इनामदार, उसके बेटे और साथियों की प्रताड़ना से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया। सादिक कपूर का नाम टीपू पठान गैंग से भी जुड़ा रहा है। सैयदनगर इलाके में टीपू पठान की लंबे समय से दहशत रही है और उसके खिलाफ वानवड़ी और हड़पसर पुलिस थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। सादिक कपूर गैंग का सदस्य था। जब टीपू गिरोह पर मकोका की कार्रवाई हुई, तब से सादिक कपूर फरार चल रहा था।


Source: Dainik Bhaskar January 05, 2026 08:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */