Pune City News: मनपा चुनाव में 83 सीटें थी महिलाओं के लिए आरक्षित, भाजपा ने 91 को दिए टिकट - News Summed Up

Pune City News: मनपा चुनाव में 83 सीटें थी महिलाओं के लिए आरक्षित, भाजपा ने 91 को दिए टिकट


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे महापालिका चुनवा में भाजपा ने सबसे अधिक महिलाओं को उम्मीदवारी देकर एक नया इतिहास रच दिया है। मनपा की कुल 165 सीटों में 83 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी लेकिन भाजपा ने 91 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया। इसमें 8 वार्डों के सामान्य आरक्षित सीटों पर भी भाजपा ने महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है। भाजपा का यह महिला कार्ड केवल एक चुनावी पैंतरा नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है।महापालिका चुनाव के लिए आवेदन भरने की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई। सभी दलों के उम्मीदवारों ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारी शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए। मनपा चुनाव के लिए 41 वार्डों की 165 सीटों पर कुल 3 हजार 41 आवेदन दाखिल हुए है। मनपा चुनाव के लिए निकाले गए आरक्षण ड्रा के तहत 165 सीटों में से 83 सीटें महिलाओं के आरक्षित है। महिलाओं के लिए 83 सीटों में से 48 सामान्य श्रेणी की महिलाएं, 23 ओबीसी महिलाएं, 11 एससी महिलाएं, 1 एसटी महिलाओं के लिए आरक्षित है।कोंढवा बुद्रुक-येवलेवाड़ी में भाजपा ने उतारी चारों महिला उम्मीदवार..कोढवा बुद्रुक-येवलेवाड़ी वार्ड 40 में भाजपा ने 4 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा है। इस वार्ड से अर्चना जगताप, वर्षाली कामठे, पूजा कदम औऱ रंजना टिलेकर को टिकट दिया गया है। महिलाओं का सशक्त पैनल पेश करके भाजपा ने स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया है।सामान्य सीटों पर उतारी 8 महिला उम्मीदवार..भाजपा ने सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित 8 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मौका दिया है। इसमें निवेदिता एकबोटे, संगीता दांगट, अर्चना जगताप, विनया बहुलिकर, कविता वैरागे, वीणा घोष, पल्लवी जावले, रंजना टिलेकर को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारी दी है।


Source: Dainik Bhaskar January 01, 2026 08:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */