Pune City News: रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म करनेवाला गिरफ्तार - News Summed Up

Pune City News: रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म करनेवाला गिरफ्तार


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर सो रही एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले परिवार से जान-पहचान बढ़ाई और फिर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुणे रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।मदद के बहाने बढ़ाई नजदीकीपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के खंडवा का रहने वाला है। वे महाराष्ट्र में गन्ना कटाई की मजदूरी करने आए थे। 16 फरवरी की रात परिवार सोलापुर से पुणे स्टेशन पहुंचा था, जहां से उन्हें खंडवा के लिए ट्रेन पकड़नी थी। आरोपी मोहन यादव, जो बालाघाट (मप्र) का रहने वाला है, उसी ट्रेन में सफर कर रहा था। एक ही राज्य का होने के नाते उसने परिवार से बातचीत शुरू की और सामान उतारने में मदद कर उनका भरोसा जीत लिया।रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम17 फरवरी की सुबह करीब 1:30 बजे जब बच्ची के पिता की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि बेटी गायब है। तलाश करने पर जब वह नहीं मिली, तो तुरंत जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला, तो एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची का हाथ पकड़कर प्लेटफॉर्म से बाहर ले जाता दिखा। आरोपी ने बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच दिया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को स्टेशन परिसर के पास ही छोड़ दिया और फरार हो गया।खून से सने कपड़ों में पहुंची मासूमकुछ देर बाद मासूम बच्ची रोते हुए अपने माता-पिता के पास पहुंची। उसकी हालत गंभीर थी और कपड़ों पर खून के निशान थे। बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया और उसे दर्द हो रहा है। पुलिस ने तुरंत उसे ससून अस्पताल में भर्ती कराया।ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारीरेलवे पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने आरोपी का हुलिया और फोटो 'मजदूर अड्डों' और मुखबिरों को भेजा। तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि आरोपी ससून अस्पताल परिसर के पास छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मोहन यादव को दबोच लिया।


Source: Dainik Bhaskar February 21, 2026 14:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */