Pune City News: शादी का बहाना, स्कॉर्पियो गायब: फर्जी दस्तावेजों से बेचकर 12 लाख की ठगी - News Summed Up

Pune City News: शादी का बहाना, स्कॉर्पियो गायब: फर्जी दस्तावेजों से बेचकर 12 लाख की ठगी


भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। शादी में उपयोग के नाम पर उधार ली गई स्कॉर्पियो कार को फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए बेचने का मामला चिंचवड क्षेत्र में सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।वाल्हेकरवाड़ी निवासी ऋषिकेश विठ्ठल महापुरे (24) ने चिंचवड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने रिश्तेदार की शादी में इस्तेमाल के बहाने उनसे लगभग 12 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो दो-तीन दिनों के लिए ली थी। लेकिन तय समय पर वाहन वापस नहीं किया गया।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से स्कॉर्पियो की फर्जी आरसी बुक के साथ आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज तैयार किए और वाहन को बिना मालिक की जानकारी के बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में अविनाश नवनाथ बोराडे, अमर दामोदर चरवड, विनोद शंकर पवार और भालचंद्र सुखदेव थोरात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इनमें से भालचंद्र थोरात को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar February 10, 2026 15:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */