Pune City News: सुरक्षित एचएसआरपी नंबर प्लेट की जालसाजी उजागर - News Summed Up

Pune City News: सुरक्षित एचएसआरपी नंबर प्लेट की जालसाजी उजागर


भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड। वाहन चोरी और फर्जी नंबर प्लेट पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू की गई हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) व्यवस्था में जालसाजी का मामला सामने आया है। पिंपरी-चिंचवड के वाल्हेकरवाडी क्षेत्र की एक महिला की दुपहिया का नंबर फर्जी तरीके से दूसरी गाड़ी पर लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसका खुलासा शिवाजीनगर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुआ।जानकारी के अनुसार, एमएच 14/जीआर 1672 नंबर की होंडा कंपनी की मोपेड महिला के नाम पर पंजीकृत है। हाल ही में उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनकी गाड़ी नो-पार्किंग में खड़ी पाई गई है और कार्रवाई की गई है। घर के बाहर अपनी गाड़ी सुरक्षित खड़ी देखकर महिला को पहले धोखाधड़ी की आशंका हुई, लेकिन पुलिस की विस्तृत जानकारी के बाद मामला गंभीर निकला।जांच में सामने आया कि जब्त की गई गाड़ी का मॉडल, रंग और नंबर प्लेट महिला की गाड़ी से मेल खा रहे थे। अगले दिन महिला के पति ट्रैफिक विभाग पहुंचे तो वहां समान गाड़ी देखकर चौंक गए। जांच में स्पष्ट हुआ कि पकड़ी गई गाड़ी पर फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फाइनेंस पर खरीदी दुपहिया की किश्तें नहीं चुकाईं और जब्ती से बचने के लिए यह तरीका अपनाया। उसने समान मॉडल की गाड़ी पर महिला का नंबर फर्जी एचएसआरपी प्लेट बनवाकर लगा लिया। महिला परिवार ने इस मामले में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संदेश चव्हाण ने कहा, एचएसआरपी नंबर प्लेट में जालसाजी संभव नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो संबंधित वाहन मालिक तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।


Source: Dainik Bhaskar February 21, 2026 08:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */