Pune City News: ‘काला घोड़ा फेस्टिवल 2026’ में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा स्कूल का परचम, थेरगांव स्कूल प्रथम - News Summed Up

Pune City News: ‘काला घोड़ा फेस्टिवल 2026’ में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा स्कूल का परचम, थेरगांव स्कूल प्रथम


भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत चिल्ड्रन्स इंस्टॉलेशन श्रेणी में पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के स्कूलों ने सफलता दर्ज की है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यशवंतराव चव्हाण प्राथमिक कन्या शाला, थेरगांव ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब किसी मनपा स्कूल ने इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शीर्ष स्थान हासिल किया है।थेरगांव स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मानवी विचारों का रोलरकोस्टर विषय पर आधारित इंस्टॉलेशन निर्णायकों के आकर्षण का केंद्र रहा। वेस्ट मटेरियल से निर्मित इस कलाकृति में मानव मन की गति, भावनात्मक उतार-चढ़ाव, आत्मसंयम और विवेक को प्रभावशाली प्रतीकों के माध्यम से दर्शाया गया। साइकिल के पहियों के बीच दौड़ता घोड़ा विचारों की ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि रस्सी थामे खड़ी बालिका आत्मनियंत्रण का संदेश देती है।इस परियोजना में छात्राएं सानिका पवार, श्रावणी महापुरे, दीपाली पांडगुले, अनुजा टोमके, प्रिया होलकर, हुमेरा शेख, यशोदा राठोड, किशोरी वाबले और समिक्षा डिंगरे ने सक्रिय सहभाग लिया। प्रतियोगिता में देशभर के नामांकित और निजी स्कूलों ने भाग लिया था, ऐसे में मनपा स्कूल की यह सफलता विशेष मानी जा रही है।इस इंस्टॉलेशन की संकल्पना और निर्मिति कला शिक्षिका मुक्ता पुसालकर-धोंगडे द्वारा की गई, जिन्हें अंशकालीन शिक्षिकाएं स्वाती मदने और दीपाली नवले का सहयोग मिला। इस उपलब्धि पर अतिरिक्त आयुक्त विक्रांत बगाडे और उपायुक्त ममता शिंदे ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का अभिनंदन किया।


Source: Dainik Bhaskar February 03, 2026 17:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */