मल्टी कमोडिटी मार्केट में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. इंटरनेशनल बुलियन में मजबूत उछाल और निचले स्तरों पर नए सिरे से खरीदारी के रुझान के कारण कीमतों में तेजी देखने को मिली. Gold-Silver ईटीएफसोने और चांदी में आई तेजी से ज्यादा गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में उछाल आई है. Tata Gold ETFs में 3 फीसदी से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई.निप्पॉन इंडिया गोल्ड ETF में 5 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई और ज़ेरोधा गोल्ड ईटीएफ में 3.03% की तेजी रही. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि तेज उछाल का मतलब यह नहीं है कि अस्थिरता खत्म हो गई है, बल्कि यह दर्शाता है कि कीमती धातुओं में व्यापक तेजी का माहौल अभी भी बरकरार है.
Source: NDTV February 03, 2026 17:39 UTC