कांग्रेस का तंज- भारत को हर बात ट्रंप से पता चलती हैकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक-दूसरे से बात की है. 'उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है. अमेरिका से क्यों आई ट्रेड डील की जानकारी, पीयूष गोयल ने दिया जवाबविपक्ष के इस सवाल का जवाब मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दिया. इस दौरान उन्होंने ट्रेड डील की जानकारी अमेरिका से आने पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. टैरिफ अमेरिका को कम करना था तो यह जानकारी ट्रंप ही देंगे ना...पीयूष गोयल ने कहा, "कई विपक्षी नेता कह रहे हैं कि ट्रेड डील के बारे में अमेरिका के राष्ट्रपति ने पहले क्यों ट्वीट किया?
Source: NDTV February 03, 2026 17:34 UTC