RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में काली पट्टी पहनकर उतरी आरसीबी और हैदराबाद टीम, जान लीजिए क्‍या है कारण - News Summed Up

RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में काली पट्टी पहनकर उतरी आरसीबी और हैदराबाद टीम, जान लीजिए क्‍या है कारण


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आज, 28 मार्च से आगाज हो गया है। पहले मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।ऐसे में ईशान किशन की कप्‍तानी वाली टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद के प्‍लेयर काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्‍यों हुआ।11 लोगों की गई थी जान आरसीबी ने 17 साल का सूखा खत्‍म करते हुए आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया था। पिछले सीजन के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्‍स को मात दी थी। इसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड हुई थी, इस दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।इन 11 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए आरसीबी और हैदराबाद के सभी प्‍लेयर आज अपनी बांह पर ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान में उतरे हैं। इतना ही नहीं मैच से पहले उन 11 फैंस को श्रद्धांजलि दी गई। उनके लिए 1 मिनट का मौन भी रखा गया। बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं करने का फैसला लिया।


Source: Dainik Jagran March 28, 2026 17:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */