Rajya Sabha Voting: Bihar Election Results Today - News Summed Up

Rajya Sabha Voting: Bihar Election Results Today


बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA की जीत:NDA ने बिहार की सभी 5 राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा पहुंच गए हैं।. नीतीश कुमार और नितिन नवीन को 44-44 वोट मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर को 42 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले हैं।5वीं सीट के लिए पहली वरियता में बीजेपी कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि दूसरी वरियता में शिवेश राम ने RJD के एडी सिंह को हरा दिया है। एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं।NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले हैं। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी, लेकिन महागठबंधन के 4 विधायक वोटिंग करने नहीं पहुंचें।पांचों सीट जीतने के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए…डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को जीत की बधाई दी।NDA की जीत के बाद बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सम्राट चौधरी, मंगल पांडे सहित तमाम नेता बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यहां ढोल नगाड़े के साथ सब सबका स्वागत किया गया।बीजेपी दफ्तर में नितिन नवीन को मखाने की माला पहनाकर स्वागत किया गया।राज्यसभा में जीत के बाद निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार से मुलाकात की और जीत की बधाई दी।कांग्रेस के 3, RJD के 1 विधायक नहीं पहुंचेढाका से RJD विधायक फैसल रहमान वोटिंग में शामिल नहीं हुए। पार्टी नेता लगातार उनसे संपर्क बनाने की कोशिश करते रहें, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।वहीं कांग्रेस के तीन विधायक भी वोट डालने नहीं पहुंचें। इनमें से दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पाया। वोटिंग का समय शाम 4 बजे तक ही था।राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मैदान में 6 कैंडिडेट हैं। इसके चलते वोटिंग की नौबत आई है। एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है। NDA के पास 202 विधायक हैं।अब वोटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए…वोटिंग के बाद विक्ट्री साइन दिखाते डिप्टी सीएम और NDA विधायक।नेता प्रतिपक्ष के चैंबर से निकलतीं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और समधन।वोटिंग के लिए लाइन में लगे विधायक।भास्कर से बातचीत में तेजस्वी ने महागठबंधन की जीत का दावा किया।पनाश होटल से वोटिंग के लिए निकलते महागठबंधन के विधायक।सबसे पहले NDA के सीनियर लीडर्स ने वोटिंग की।पटना स्थित MLA आवास परें कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास के आवास पर उनकी गाड़ी खड़ी है, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं हैं।राज्यसभा चुनाव के हाईलाइट्सकांग्रेस के 3 विधायक वोट देने नहीं पहुंचें।इनमें से 2 विधायक मनोज विश्वास और सुरेंद्र कुशवाहा से संपर्क नहीं हो पाया।राजद अपने विधायक फैसल रहमान से संपर्क करने की कोशिश करने में असफल रही।जेल से वोट डालने पहुंचे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह।अनंत सिंह ने आगे चुनाव न लड़ने का ऐलान किया।मंत्री बिजेंद्र यादव अस्वस्थ दिखे, दो लोगों के सहारे विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ीं।तेजस्वी के कमरे से निकलती दिखीं मांझी की बहू और समधन।वोटिंग से पहले रिटर्निंग ऑफिसर का ट्रांसफरइधर, राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से कुछ घंटे पहले रिटर्निंग ऑफिसर के ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है। ख्याति सिंह बिहार विधानसभा की सचिव हैं, चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर भी हैं। उनके ट्रांसफर का आदेश निकला है। उन्हें पटना उच्च न्यायालय में OSD के पद पर ट्रांसफर किया गया है।शिवेश राम और एडी सिंह के बीच होना है मुकाबलाNDA की तरफ से बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है।इसमें चार कैंडिडेट नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत तय है। जबकि शिवेश राम और एडी सिंह के बीच पांचवीं सीट के लिए मुकाबला होना है।NDA को 3 तो महागठबंधन को 6 वोट चाहिएराज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत है, ये पहले से ही तय है। वोटों की संख्या के कैलकुलेशन के लिए चुनाव आयोग ड्रॉप कोटा फॉर्मूले को लागू करता है।ड्रॉप कोटा फॉर्मूला: कोटा (Q) = ⌊ कुल वैध वोट / (सीटें + 1)। अब बिहार के संदर्भ में इस फॉर्मूले को समझिए…Q= 243/ (5=1)= 40.5 मतलब 415 सीटें जीतने के लिए कुल वोट चाहिए: 5×41=205NDA के विधायक: 202 वोटघाटा: 205-202=3 वोटमतलब NDA को 4 सीटें आसानी से मिल जाएंगी। उसके पास 202 विधायक हैं। 41 वोट के लिहाज से 4 सीटें जीत के लिए 164 विधायक लगेंगे।इसके बाद NDA के पास 38 विधायक बचेंगे और 5वीं सीट जीतने के लिए उसे 3 और विधायकों का समर्थन चाहिए।वहीं, राजद उम्मीदवार एडी सिंह (अमरेंद्र धारी सिंह) को जीत के लिए 41 वोट चाहिए। राजद के पास अपने 25, कांग्रेस के 6, माले के 2 के साथ CPM और IIP के 1-1 वोट यानी कुल 35 वोट हैं। इस स्थिति में एडी अगर एआईएमआईएम के 5 और बसपा के 1 विधायक को अपने साथ जोड़ लेंगे तो राज्यसभा पहुंच जाएंगे।---------------------------इन्हें भी पढ़िए…राज्यसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 15:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */