Rao Narbir Singh’s 65th Birthday Celebrated in Farrukhnagar - News Summed Up

Rao Narbir Singh’s 65th Birthday Celebrated in Farrukhnagar


फर्रुखनगर में राव नरबीर के 65वें जन्मदिन पर केक काटते समर्थक।फर्रुखनगर में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का 65वां जन्मदिन मनाया गया। यह कार्यक्रम दोहली संघर्ष समिति एवं छतरी कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।. कार्यक्रम स्थल पर राव नरबीर सिंह जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर केक काटा गया और उपस्थित लोगों में मिठाई बांटी गई।फर्रुखनगर में एक दूसरे को मुंह मीठा कराते समर्थक।समर्थक बोले- राव नरबीर ने आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दी समारोह में वक्ताओं ने राव नरबीर सिंह के राजनीतिक जीवन, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राव नरबीर सिंह ने हमेशा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और उनके समाधान के लिए प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है।मौजूद कार्यकर्ताओं ने राव नरबीर सिंह को एक जमीनी नेता बताया, जो सभी वर्गों के लोगों से सीधे जुड़े रहते हैं। उनके अनुसार, वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और अपने सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के कारण लोकप्रिय हैं। उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व में आगे भी कार्य करने का संकल्प लिया।


Source: NDTV April 03, 2026 06:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */