Rewa News: जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ आज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं मप्र सहप्रभारी संजय कपूर आएंगे - News Summed Up

Rewa News: जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ आज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं मप्र सहप्रभारी संजय कपूर आएंगे


रीवा। 19 सितम्बर 2023 से पूरे मध्यप्रदेश के साथ-रीवा जिले में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की बदहाली और बर्बादी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार रीवा जिले में पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह राहुल भैया एवं मध्यप्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर के नेतृत्व में मंगलवार को भगवान महामृत्युन्जय मंदिर किला परिसर रीवा से सुबह 09 बजे,मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा का शुभांरभ भगवान के अभिषेक एवं गणेश पूजन के पश्चात् एक रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गाे से होकर सेमरिया, सिरमौर, त्योंथर, मनगवां, देवतालाब, मऊगंज, गुढ़, विधानसभाओं से होते हुए रीवा विधानसभा में इसका समापन 22 सितम्बर को किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने देते हुए कहा कि जिस प्रकार पैसे के दम पर एक ईमानदार कांग्रेस सरकार को भाजपा के द्वारा गिराई गई थीउसके परिणामस्वरूप आज म.प्र. भ्रष्ट्राचार एवं जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में जन आक्रोश है। प्रदेश में परिर्वतन की लहर है। जनता भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, के पदाधिकारियों, से यात्रा में कांग्रेस कार्यकताओं सहित भाग लेने की अपील की हैं। जिसमें कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जिला संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।


Source: Dainik Bhaskar September 19, 2023 16:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */