रीवा/मऊगंज: वन टाइम इन्वेस्टमेंट को लेकर रघुनाथगंज कस्बे में सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है जिसको लेकर आज प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी एवं अन्य मशीनरी लेकर रघुनाथगंज कस्बे पहुंची और सुबह से ही बने पक्के एवं कच्चे मकानों को तोड़े गए बताया जाता है कि इस कस्बे में लगभग 50 से अधिक पक्के एवं कच्चे मकान बनाकर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था नोटिस के बावजूद भी समय सीमा के अंदर अतिक्रमण खाली नहीं किया जा रहा था जिसको लेकर आज रीवा जिले एवं मऊगंज जिले की प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई का अंजाम दिया है। मनगवां एसडीएम पीएस त्रिपाठी एवं एसडीओपी डॉटर केएस द्विवेदी तहसीलदार निलेश कुमार सिंह एवं लौर थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी पुलिस चौकी प्रभारी महेन्द्र सिह बागरी,रामनरेश तिवारी सनेह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग आमला पहुंचकर अतिक्रमण तोड़े बताया जाता है कि यहां पर कुछ लोगों के द्वारा दो मंजिल तक पक्के मकान बनाकर सड़क किनारे तक अतिक्रमण जमा लिए थे जिसके कारण बनाए जा रहे सड़क में व्यवधान पैदा हो रहा था जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।5 करोड रुपए की जमीन को मुक्त करायाप्रशासन ने मनगवां एसडीएम पीएस त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि लगभग 5 करोड़ की शासकीय जमीन को शनिवार को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है इस जमीन को लंबे समय से रघुनाथगंज कस्बे के कुछ लोगों ने पक्के निर्माण कर दो मंजिले तक मकान निर्माण करा लिए थे जिसके कारण शासकीय भवन एवं सड़क विकास निर्माण कराए जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए आज प्रशासन का दल रघुनाथगंज पहुंचकर लगभग 5 करोड़ की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।विद्यालय प्रांगण एवं राघुराजगढ़ के लिए बनने वाली सड़क मार्ग भी अतिक्रमण मुक्तबताया जाता है कि शासकीय विद्यालय रघुनाथगंज का मुय द्वार भी अतिक्रमणकारियों के कजे में रहा और विद्यालय के सामने पक्की दुकानें बना ली गई थी वहीं दूसरी ओर रघुनाथगंज से रघुराजगढ के लिए बनाए जा रहे हैं सड़क मार्ग पर भी आक्रमणकारियों ने पक्की दुकानें बनाकर कजा कर लिया था जिसको लेकर सड़क कार्य में रुकावट थी प्रशासन ने इन दो बड़े अतिक्रमण को भी हटाया है।
Source: Dainik Bhaskar August 20, 2023 12:25 UTC