बता दें कि हाल ही में चांदी की कीमत 4 लाख के पार पहुंची थी और अगले चार दिन में ही करीब 2 लाख रुपये कम हो गई थी. इस गिरावट को लेकर मशहूर किताब 'रिच डैड, पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Rich Dad Poor Dad Writer Robert Kiyosaki) ने क्रैश से घबराने के बजाय निवेशकों को खरीदने की सलाह दी थी. कियोसाकी ने कहा था कि इसे क्रैश नहीं, बल्कि वे सोना-चांदी की सेल मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं तो हाथ में कैश लेकर गोल्ड-सिल्वर और बिटकॉइन की इस सेल में खरीदारी शुरू करने का इंतजार कर रहा हूं. वहीं अब उनकी कही गई बात Gold-Silver Raily के रूप में सच भी साबित हो रही है.
Source: NDTV February 03, 2026 10:13 UTC