SBI yono: शनिवार-रविवार की रात 2 घंटे से ज्यादा देर तक बंद रहेंगी एसबीआई की ये बैंकिंग सेवाएं - News Summed Up

SBI yono: शनिवार-रविवार की रात 2 घंटे से ज्यादा देर तक बंद रहेंगी एसबीआई की ये बैंकिंग सेवाएं


एसबीआई की बैंकिंग सेवा देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कुछ बैंकिंग सर्विस शनिवार देर रात को 2 घंटे से ज्यादा देर के लिए बंद रहेगी। देश के सबसे बैंक SBI ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी दी है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने इस बारे में एक अलर्ट जारी किया है। SBI के डिजिटल बैंकिंग प्लेटफार्म के रखरखाव के काम के कारण उसकी डिजिटल सेवाएं (Digital Banking Services) कुछ घंटों तक प्रभावित रहेंगी।किस समय बाधित रहेगी सेवा SBI ने ट्वीट पर जानकारी दी है कि शनिवार देर रात 3 बजकर 25 मिनट से रविवार तड़के 5 बजकर 50 मिनट तक उसकी डिजिटल सेवाएं नहीं चलेंगी। यानी स्टेट बैंक की डिजिटल सेवा 3-4 जुलाई की रात बाधित रहेगी। SBI ने बताया कि इस अवधि में उसकी इंटरनेट बैंकिंग सेवा के साथ-साथ मोबाइल बैंकिंग Yono, Yono Lite और UPI भी बंद रहेंगी। Sbi ने कहा, "हमें ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है और आपसे सहयोग का आग्रह है।"मई-जून में भी सेवा प्रभावित इससे पहले बैंक पिछले महीने 20 जून और 13 जून को भी अपनी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 4-4 घंटे के लिए बंद कर चुका है। State Bank Of India का कहना है कि इन जरूरी सेवाओं के मेंटेनेंस के लिए ये सेवाएं बंद की जा रही हैं. उस उम्मीद है कि ग्राहक इस काम में SBI का सहयोग करें। मई 2021 में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से SBI के योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) समेत बैंक का डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म प्रभावित हुआ था।


Source: Navbharat Times July 03, 2021 15:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */